{"_id":"65f4a920569a42217002d69b","slug":"more-supply-of-spices-fall-in-prices-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-117924-2024-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मसालों की आपूर्ति अधिक, दाम में गिरावट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मसालों की आपूर्ति अधिक, दाम में गिरावट
Sat, 16 Mar 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 16 Mar 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
मसालों की खरीदारी करते लोग।
महराजगंज। बाजार में मसाले की आपूर्ति अधिक होने से रेट में गिरावट हुई है। थोक विक्रेता के अनुसार, कर्नाटक, केरल, गुजराज में मौसम अच्छा होने से पैदावार ठीक हुई है।
मौसम अनुकूल होने से छोटी इलायची, जीरा और काली मिर्च के दामों में गिरावट दर्ज की गई है तो वहीं तेल के दाम बढ़े हैं। थोक किराना काराेबारी रमेश निगम ने बताया कि बाजार में मसालों की आपूर्ति अधिक हुई तो दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में अब लोगों की रसोई मसालों की खुशबू से महकने लगी है। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया कि गुजरात में जीरा पैदा होता है।
अक्तूबर में बारिश होने से जीरे की पैदावार अच्छी हो गई, जबकि केरल, कर्नाटक में जनवरी में बारिश होने से छोटी इलायची की पैदावार अच्छी हुई है। इन्हीं राज्यों में काली मिर्च भी पैदा होती है। मौसम अनुकूल होने से काली मिर्च की पैदावार पर भी अनुकूल असर देखने को मिल रहा है। केरल, कर्नाटक और गुजरात में जब आवश्यकता थी तो बारिश हो गई।
विज्ञापन
इतना है दाम में अंतर
मसाले-- -- -- -मार्च 2023-- -मार्च 2024
जीरा-- -- -- -- 650-- -- -- -- -- -500
छोटी इलायची-- 3000-- -- -2500 से 2800 रुपये
काली मिर्च-- - 805 -- -- -760 से 765
नोट : भाव प्रति किलो रुपये में है।
विज्ञापन
मौसम अनुकूल होने से छोटी इलायची, जीरा और काली मिर्च के दामों में गिरावट दर्ज की गई है तो वहीं तेल के दाम बढ़े हैं। थोक किराना काराेबारी रमेश निगम ने बताया कि बाजार में मसालों की आपूर्ति अधिक हुई तो दाम में भारी गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में अब लोगों की रसोई मसालों की खुशबू से महकने लगी है। उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने बताया कि गुजरात में जीरा पैदा होता है।
विज्ञापन
अक्तूबर में बारिश होने से जीरे की पैदावार अच्छी हो गई, जबकि केरल, कर्नाटक में जनवरी में बारिश होने से छोटी इलायची की पैदावार अच्छी हुई है। इन्हीं राज्यों में काली मिर्च भी पैदा होती है। मौसम अनुकूल होने से काली मिर्च की पैदावार पर भी अनुकूल असर देखने को मिल रहा है। केरल, कर्नाटक और गुजरात में जब आवश्यकता थी तो बारिश हो गई।
विज्ञापन
इतना है दाम में अंतर
मसाले
जीरा
छोटी इलायची
काली मिर्च
नोट : भाव प्रति किलो रुपये में है।