फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   More people paying electricity bills, less counters.

Maharajganj News: बिजली बिल जमा करने वाले ज्यादा, काउंटर कम

Wed, 29 Nov 2023 12:42 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 29 Nov 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
More people paying electricity bills, less counters.
निचलौल विद्युत उपकेंद्र पर बिजली बिल जमा करने के लिए देर शाम तक लगी उपभोक्ताओं की कतार।
निचलौल। नगर स्थित बिजली उपकेंद्र पर बिल जमा करना उपभोक्ताओं के चुनौती बन गया। यूपीसीएल ने उपभोक्ताओं के लिए ओटीएस योजना चालू कर दिया है। योजना का लाभ पाने के लिए विद्युत उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं की भीड़ भी उमड़ रही है। लेकिन विभाग के जिम्मेदार बिजली बिल जमा करने के लिए पर्याप्त काउंटर नहीं खोले हैं। ऐसे में एक ही काउंटर पर महिला और पुरुष उपभोक्ताओं को बिजली बिल जमा करने में उनके पसीने छूट रहे हैं। हालात ये है कि बिल जमा करने में उपभोक्ताओं को 5 से 6 घंटों तक लाइन में खड़ा होकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार देर शाम करीब 7 बजे विद्युत उपकेंद्र पर बिजली बिल जमा करने के लिए लाइन में खड़े उपभोक्ता जन्नमोहम्मद निवासी बोदना ने कहा कि उनका 30 हजार बिजली बिल बकाया है। उनका कनेक्शन काट दिया गया है। वह बिजली बिल जमा करने के लिए सुबह करीब 11 बजे से बिजली उपकेंद्र पर आया है। जहां पर वह करीब 7 घंटे से कतार में है। लेकिन अभी तक उनका बिजली बिल जमा नहीं हो सका हुआ। अब आज जमा होने की उम्मीद भी नहीं है। विभाग के जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते उपभोक्ताओं का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन उनका कोई सुनने को तैयार नहीं है। वही सेमरा गांव निवासी उपभोक्ता विजय ने कहा कि उनका 54 हजार बिजली बिल बकाया है। जिसे जमा करने के लिए दोपहर से काउंटर के कतार में खड़े है, लेकिन अभी तक उनका बिल जमा करने का नंबर नहीं आया है। अभी भी नंबर आने में करीब एक घंटा का समय लगेगा। जबकि सेखूई गांव सुरेश चौधरी और जमुई निवासी राघवेंद्र ने कहा कि ओटीएस योजना का लाभ पाने के लिए विद्युत उपकेंद्र पर उपभोक्ताओं की भीड़ उमड़ रही है।
विज्ञापन


एसडीओ आशीष विष्ट ने कहा कि नेटवर्क की दिक्कत होने के चलते बिजली बिल जमा करने में थोड़ी समस्या आ रही है। इस समस्याओं के समाधान के लिए केंद्र पर जल्द ही बिजली बिल जमा करने के लिए एक और काउंटर खुलवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed