फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   More crowd at centers, less vaccine

केंद्रों पर भीड़ अधिक, वैक्सीन कम

Thu, 05 Aug 2021 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
More crowd at centers, less vaccine
महिला अस्पताल में कोविड टीका लगवाने के लिए लगी भीड़। - फोटो : MAHARAJGANJ
केंद्रों पर भीड़ अधिक, वैक्सीन कम
विज्ञापन

महराजगंज। जिले में बृहस्पतिवार को 56 केंद्रों पर 3446 लोगों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। महिला अस्पताल, सीएचसी एवं पीएचसी पर लोगों की भीड़ उमड़ी। व्यवस्था का जायजा लेने के लिए अधिकारियों ने भ्रमण किया। भीड़ अधिक होने से आए दिन वैक्सीन कम पड़ जा रही है। ऐसे में लोगों को बिना टीका लगवाए लौटना पड़ जाता है।
महिला अस्पताल में लोगों की लंबी लाइन लगी रही। टीका लगवाने की होड़ में लोग सामाजिक दूरी का पालन करना भूल गए। इतना ही नहीं, जल्दी टीका लगवाने की होड़ मची रही। सत्यम ने कहा कि भीड़ के कारण टीका लगवाना मुश्किल हो गया है। विश्वजीत भारती ने कहा कि पंजीकरण के दौरान स्लाट ही खाली नहीं मिल रहा है। इससे परेशानी हो रही है। जिले के सभी केंद्रों पर भीड़ हो रही है। बनकटी, धानी, पनियरा, सिसवां, घुघली, चौक बाजार समेत अन्य सीएचसी पर टीका लगवाने के लिए सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में शत-प्रतिशत टीका लगाने का प्रयास जारी है। पंजीकरण कराने के बाद केंद्र पर टीका लगवाने जाएं। केंद्र पर नियमानुसार पंजीकृत लोगों को टीका लगाया जा रहा है। सभी कर्मियों को सचेत रहने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, एक पॉजिटिव
महराजगंज। बृहस्पतिवार को दो कोरोना मरीजों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव मिला।
जिले में अब तक 1467 सैंपल जांच के लिए भेजे गए। 12381 केस मिल चुके हैं। सक्रिय केस 4 हैं। मृतकों की संख्या बढ़कर 138 हो गई है। 12238 मरीज अब तक स्वस्थ हुए हैं। यह जानकारी उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने दी। उन्होंने बताया कि कोविड अस्पताल में इन दिनों कोई मरीज भर्ती नहीं है। कोरोना से बचाव के प्रति सभी को सचेत किया जा रहा है। संवाद
गर्भवती महिलाओं टीका लगाने की जानकारी दी गई
महराजगंज। जिले में गर्भवती महिलाओं को कोरोनारोधी टीका जल्द लगाया जाएगा। इसके लिए बृहस्पतिवार दोपहर में सदर सीएचसी सभागार में सीएचसी अधीक्षकों, बीसीपीएम और कोल्डचेन हैडलरों की बैठक हुई। इसमें टीका लगाने का तरीका, वैक्सीन के रखरखाव आदि की जानकारी दी गई

डिप्टी सीएमओ डॉ. आईए अंसारी ने कहा कि जिले में गर्भवती महिलाओं को भी कोरोनारोधी टीका लगेगा। इसके लिए सीएचसी अधीक्षक जरूरी तैयारी कर लें। बीसीपीएम अपने-अपने क्षेत्र की आशा और एएनएम से गर्भवती महिलाओं की सूची एकत्र कर सीएचसी अधीक्षक को भेजें। सीएचसी अधीक्षक टीकाकरण के लिए जरूरी माईक्रो प्लान तैयार कर लें। उन्होंने बताया कि जेई-एईएस के लिए अब भारत की बनी वैक्सीन आई गई है। यह पहले की वैक्सीन से ज्यादा कारगर है। इस मौके पर दौरान डॉ. अनिल तोमर, डॉ. केपी सिंह, डॉ. अमित विक्रम, डॉ. वीर विक्रम, डॉ. ईश्वर चंद्र, डॉ. संतोष दूबे, बीसीपीएम लवली वर्मा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed