फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Monsoon to return tomorrow; rain likely in the Terai region.

Maharajganj News: कल से लौटेगा मानसून, तराई में बारिश के आसार

Fri, 18 Sep 2026 01:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 18 Sep 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Monsoon to return tomorrow; rain likely in the Terai region.
- रात में झमाझम बारिश दिन में उमस भरी दुश्वारी
विज्ञापन

- 32 अधिकतम तो 26 रिकॉर्ड हुआ न्यूनतम पारा

महराजगंज। मौसम का पल-पल बदलता रुख लोगों को परेशान कर रहा है। बुधवार की देर रात और बृहस्पतिवार की भोर मध्यम बारिश हुई वहीं दिन में धूप के चलते उमस भरी गर्मी की दुश्वारी लोगों को झेलनी पड़ी। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 32 तो न्यूनतम 26 डिग्री रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक 19 सितंबर से मानसून के लौटने के आसार हैं।

इधर, बुधवार का मौसम उमस भरा रहा लेकिन देर रात बारिश से रात का मौसम राहतभरा हो गया। बृहस्पतिवार सुबह लगभग आठ बजे के बाद खिली धूप दोपहर बाद चटख होती गई। इससे लोगों को उमसभरी गर्मी का एहसास हुआ। हालांकि दिन डूबने के बाद हवा चलने से मौसम कुछ राहत भरा हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन छिटपुट बारिश की संभावना बनी हुई है।
विज्ञापन


19 सितंबर से मानसून लौटने के आसार बन रहे हैं। तराई के जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। - अतुल कुमार सिंह, प्रभारी, आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed