{"_id":"570fe4d14f1c1b613d4a6c15","slug":"modern-teachers-association-formed","type":"story","status":"publish","title_hn":" आधुनिक शिक्षकों के संघ का गठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधुनिक शिक्षकों के संघ का गठन
ब्यूरो/अमर उजाला, महराजगंज
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
आधुनिक मदरसा शिक्षकों की बैठक में मंचासीन पदाधिकारी।
- फोटो : विनोद गुप्ता
संयुक्त मोर्चा मदरसा आधुनिक शिक्षक संघ की बैठक बृहस्पतिवार को धरना स्थल पर हुई। संघ का गठन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष रिजवानुल्लाह खान, प्रदेश महासचिव इब्राहिम खान, प्रदेश संरक्षक मौलाना सैयद अली निजामी, प्रदेश सचिव एजाज अहमद जिला संरक्षक अख्तर, जिलाध्यक्ष आफताब आलम, उपाध्यक्ष रिजवान खान, महामंत्री रुहुल्लाह, सचिव सैयद अली, मीडिया प्रभारी अफरोज को चुना गया।
प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद अहमद ने कहा कि आधुनिक शिक्षकों का भविष्य अंधकार मे जा रहा है। इससे निजात तभी मिलेगी जब संघ के लोग एकजुट रहें। महासचिव इब्राहिम ने कहा कि 20 वर्षों से मदरसा में कार्यरत हैं। परंतु शासन प्रशासन में बैठे लोग शोषण कर रहे हैं। भविष्य को सुदृढ़ करने के लिए किसी ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया। जिलाध्यक्ष आफताब आलम ने कहा कि संगठन के माध्यम से सभी को एक बैनर तले लाने की कोशिश करेंगे। एजाज अहमद, अशफाक अहमद, दीनानाथ, संतोष कुमार, देवीशरन आदि शिक्षक उपस्थित रहे।