{"_id":"68029b485a27d7497c098cb2","slug":"mobile-number-will-be-registered-on-uvin-portal-information-will-be-available-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-147146-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: यूविन पोर्टल पर दर्ज होगा मोबाइल नंबर, मिलेगी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: यूविन पोर्टल पर दर्ज होगा मोबाइल नंबर, मिलेगी जानकारी
Sat, 19 Apr 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Sat, 19 Apr 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। स्वास्थ्य विभाग की ओर से सुविधाओं को बेहतर बनाने का प्रयास जारी है। अब टीकाकरण के दौरान लाभार्थी का मोबाइल नंबर यूविन पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। इससे लाभार्थी को जानकारी हो सकेगी की अगला टीका कब लगेगा। पहले टीका लगाने के बाद दूसरे की तिथि के बारे में मोबाइल पर ही संदेश समय के पहले मिल जाएगा।
जानकारी के अनुसार, जिले में कुल 17 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और 40 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समेत 431 स्वास्थ्य उपकेंद्र संचालित है। इन केंद्रों पर प्रत्येक बुधवार को गर्भवती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण होता है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल और बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। अब टीकाकरण अभियान को प्रभावी बनाने के लिए एक नई व्यवस्था शुरू की जा रही है।
इसके तहत टीकाकरण के दौरान लाभार्थी का मोबाइल नंबर पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। इससे उन्हें समय पर टीकाकरण से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकेगी। अब तक लाभार्थी को पहले एक फाइल रजिस्टर पर अगले टीके की तिथि बता दी जाती थी, लेकिन इस नई व्यवस्था से अब लाभार्थी को मोबाइल पर संदेश के माध्यम से समय से पहले जानकारी मिल जाएगी। इससे टीकाकरण की प्रक्रिया और अधिक सुचारू और प्रभावी हो जाएगी।
विज्ञापन
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार आर्या ने बताया कि पहले कई बार लाभार्थी टीकाकरण की तिथि भूल जाते थे। इसके कारण कई बार टीकाकरण अधूरा रह जाता था। अब इस नई सुविधा के माध्यम से लोगों को समय पर जानकारी मिल सकेगी और वे आसानी से टीकाकरण पूरा कर सकेंगे। नई डिजिटल प्रणाली से न केवल लाभार्थियों को सुविधा मिलेगी, बल्कि स्वास्थ्य विभाग को भी लाभ होगा।