फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   MNREGA: Only 225 families got 100 days work in four months

मनरेगा : चार महीने में महज 225 परिवारों को मिला 100 दिन काम

Mon, 29 Jul 2024 04:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 29 Jul 2024 04:21 AM IST
विज्ञापन
MNREGA: Only 225 families got 100 days work in four months
महराजगंज। गरीब ग्रामीण श्रमिकों को गांव में ही 100 दिन का रोजगार देना मनरेगा की गारंटी में शामिल है। चालू वित्त वर्ष के पिछले चार माह में रोजगार गारंटी योजना का बुरा हाल दिख रहा है। जनपद के 2,36,534 सक्रिय जॉब कार्ड धारक परिवारों में चालू वित्त वर्ष में अब तक केवल 225 परिवारों को ही 100 दिन का काम मिला है।
विज्ञापन


जनपद में हर साल मनरेगा योजना के तहत 100 दिन का काम पाने वाले जाॅब कार्ड धारक परिवारों की संख्या भी गिरती जा रही है। वित्तीय वर्ष 2021 में 17,661 परिवारों को 100 दिन का रोजगार मिला वहीं 2024 में यह संख्या घटकर 11,218 परिवार ही रह गई है। चालू वित्त वर्ष में अब तक केवल 225 परिवारों को ही 100 दिन का रोजगार दिया जा सका है।
विज्ञापन


राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम के तहत ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार की सुरक्षा को बढ़ाने के यह योजना संचालित है जिसके तहत ग्रामीण क्षेत्र में रोजगार के इच्छुक परिवारों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। मनरेगा योजना के तहत गांव में सड़क, नगर, तालाब, कुंआ निर्माण कार्य जॉब कार्ड धारक श्रमिकों से लिया जाना शामिल है। रोजगार आवेदक के निवास के पांच किमी दायरे में किया जाता है। योजना का उद्देश्य गांव में 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराकर श्रमिकों का शहरों की ओर पलायन रोकना है। रोजगार के नाम पर लगातार धन खर्च किया जा रहा है। लेकिन गरीबों को रोजगार नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



चालू वित्त वर्ष में अब तक रोजगार स्थिति

ब्लाक ग्राम पंचायत रोजगार स्थिति

बृजमनगंज 65 5

धानी 20 98

घुघली 74 12

लक्ष्मीपुर 96 19

महराजगंज 60 11

मिठौरा 82 10

नौतनवा 97 28

निचलौल 108 47

पनियरा 72 37

परतावल 77 3

फरेंदा 71 8

सिंसवा 60 45

बीते वर्षों में कितने परिवारों को मिला 100 दिन का रोजगार

वित्तीय वर्ष 2024 11218 परिवार

वित्तीय वर्ष 2023 14872 परिवार

वित्तीय वर्ष 2022 15387 परिवार

वित्तीय वर्ष 2021 17661 परिवार


गरीब ग्रामीण परिवारों को गांव में मनरेगा के तहत रोजगार उपलब्ध कराया जाता है। चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक 12 ब्लाॅक में 225 परिवारों को 100 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया गया है। आगे अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। जिन लोगों ने रोजगार की मांग की है उन्हें रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

-करूणाकर अदीब, उपायुक्त मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed