{"_id":"61214e028ebc3e05fe6ea82a","slug":"misson-shakti-fase-3-begin-maharajganj-news-gkp4063304185","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिशन शक्ति कक्ष का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिशन शक्ति कक्ष का उद्घाटन
विज्ञापन
जिले में पंचायत भवनों से मिशन शक्ति फेज थ्री का आगाज
महराजगंज। जिले में मिशन शक्ति तृतीय चरण का शुभारंभ शनिवार को पंचायत भवन के मिशन शक्ति कक्ष से किया गया। पुलिस विभाग की ओर से संबंधित अधिकारी क्षेत्र के पंचायत भवनों पर पहुंचकर महिला आरक्षी या सब इंस्पेक्टर की ओर से उद्घाटन किया गया। इस दौरान महिला सुरक्षा व इससे जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया गया।
सदर ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम सभा लखिमा थरुआ स्थित पंचायत भवन परिसर में महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता व विशिष्ट अतिथि महिला थाना प्रभारी रंजना ओझा रहीं। मुख्य अतिथि ने कहा कि महिलाएं बेटी और बेटा में अंतर न समझें और बेटियों को पढ़ने के लिए आगे बढ़ने दें। महिलाओं को उनकी शक्ति के बारे में बताएं। किसी भी तरह के हो रहे शोषण का खुलकर विरोध करे। महिलाओं को साथ ही सरकार द्वारा महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाई जा रही डायल 1090, 112, 181, 1076 आदि के बारे में भी जानकारी दी। महिला थानाध्यक्ष रंजना ओझा ने कहा कि विभिन्न प्रकार की समस्याओं से जूझते हुए आज महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रही हैं। इस दौरान कोतवाली इंस्पेक्टर मनीष सिंह, चौकी इंचार्ज महेंद्र यादव, बृजेश यादव, राकेश, पाठक, विवेक पांडेय, रीना शुक्ला, प्रतिमा यादव, ग्राम प्रधान इंदु देवी, मुन्नीलाल निषाद, अल्ताफ हुसैन, विनोद गुप्ता, कमालुद्दीन आदि मौजूद रहे।
फरेंदा प्रतिनिधि के अनुसार ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में मिशन शक्ति कक्ष का उद्घाटन फरेंदा के डड़वार, पुरंदरपुर के बोकवा व बृजमनगंज के सौरहा में हुआ। सीओ सुनील दत्त दुबे ने बताया कि मिशन शक्ति कक्ष उत्पीड़न की घटनाओं पद प्रभावी अंकुश लगाया जाएगा। कक्ष के सामने महिला हेल्प लाइन नंबर के साथ बीट आरक्षी का मोबाइल नंबर भी अंकित है। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश उपाध्याय, रवि कुमार राय, कमलेश प्रताप सिंह सहित आदि मौजूद रहे। सेठ आनंदराम जयपुरिया इंटर कालेज में मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत छात्राओं को जागरूक किया गया। प्रधानचार्य शाकिर हुसैन ने कहा कि महिला सुरक्षा से ही बेहतर समाज की स्थापना होती है। इस दौरान श्रीकांत गौड़, सतीश पाठक, शरद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
खनुआ प्रतिनिधि के अनुसार खनुआ पुलिस चौकी प्रभारी कमलेश यादव के नेतृत्व में पुलिस क्षेत्र के हरदी डाली, कैथवलिया उर्फ बरगदही, खनुआ आदि गांव में जाकर नारी मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को जागरूक किया। इस मौके पर ग्राम दिलीप गौतम, अनिल कुमार, आशा देवी, तीर्थराम आदि मौजूद रहे।