{"_id":"6af4d6a765fc64e20105656a","slug":"missing-truck-driver-hails-from-etah-district-his-son-has-arrived-in-maharajganj-in-search-of-him-maharajganj-news-c-206-1-mhg1003-189027-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: वीडियो कॉल पर रोते हुए बोला चालक परेशानी में हूं, फिर हो गया लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: वीडियो कॉल पर रोते हुए बोला चालक परेशानी में हूं, फिर हो गया लापता
विज्ञापन
परतावल। एटा जिले के मलावन थाना क्षेत्र के सकतपुर निवासी ट्रक चालक सुनील कुमार के लापता होने से परिजन परेशान हैं। छह नवंबर को उसने पत्नी को वीडियो कॉल कर महराजगंज जिले के एक थाने के पास का दृश्य दिखाया था। इस दौरान वह किसी परेशानी में होने की बात कहते हुए रोने लगा।
परिजन के मुताबिक, वीडियो में उसके पीछे कुछ पुलिसकर्मी भी दिखाई दे रहे थे। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं चला है। बुधवार को सुनील का 15 वर्षीय बेटा शिवम, भाई अनिल कुमार (26) और गांव के चार अन्य लोग परतावल चौकी पहुंचे। उन्होंने पुलिसकर्मियों और 112 टीम को जानकारी देकर सुनील की तलाश कराने की गुहार लगाई।
परिजन के मुताबिक, सुनील हरियाणा से ट्रक लेकर एटा पहुंचा था। वहां से सामान लादकर बिहार गया था। वापसी में उसने कुशीनगर के कप्तानगंज और महराजगंज के श्यामदेउरवा क्षेत्र से भूसा लादने की जानकारी दी थी। एक मुंशी ने भी ट्रक पर भूसा लदे होने की सूचना दी थी लेकिन वहां पहुंचने पर ट्रक खाली मिला।
विज्ञापन
ट्रक मालिक ने जीपीएस लोकेशन के आधार पर बताया कि ट्रक कुशीनगर के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के इंद्रपुर में खड़ा है। ट्रक तो मिल गया लेकिन चालक का सुराग नहीं मिल सका है। परिजन अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। उन्होंने कप्तानगंज थाने में शिकायत दर्ज कराने के साथ कुशीनगर और महराजगंज के थानों से संपर्क किया है। कुशीनगर पुलिस ने एक्स पर जवाब देते हुए मामले की जांच किए जाने की बात कही है। वहीं, श्यामदेउरवां थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी नहीं है।