{"_id":"5fd50abf8ebc3e41033e5585","slug":"minor-s-nephew-murdered-for-not-getting-50-million-ransom-maharajganj-news-gkp376616253","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचास लाख फिरौती न मिलने पर नाबालिग ने की भतीजे की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचास लाख फिरौती न मिलने पर नाबालिग ने की भतीजे की हत्या
विज्ञापन
पीयूष की फाइल फोटो।
- फोटो : MAHARAJGANJ
पचास लाख फिरौती न मिलने पर नाबालिग ने की भतीजे की हत्या
महराजगंज। कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसपार गांव के टोला भुलनापुर से अपहृत बालक का शव शनिवार को गांव के पास खेत में दफन मिला। आरोप है कि पट्टीदार और रिश्ते में चाचा लगने वाले किशोर ने बच्चे का अपहरण कर 50 लाख की फिरौती मांगी थी। रकम नहीं मिलने पर उसने बच्चे की हत्या कर दी। आरोपित की निशानदेही पर शनिवार रात करीब 8.30 बजे शव को बरामद किया गया। आरोपी की उम्र 15 साल करीब बताई जा रही है। उधर, घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव बरामद होने के बाद कोतवाली में हंगामा किया।
जानकारी के अनुसार, सदर कोतवाली थाना क्षेत्र के बांसपार गांव के टोला भुलनापुर निवासी छह वर्षीय पीयूष का नौ दिसंबर को अपहरण हो गया था। पीयूष के पिता दीपक गुप्ता ने कोतवाली में तहरीर देकर अपहरण का केस दर्ज कराया गया था। शनिवार की सुबह पुलिस टीम ने पीयूष के चाचा (पट्टीदार) को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। दिन भर वह पुलिस को छकाता रहा, लेकिन पुलिस ने सख्ती की तो सच्चाई सामने आ गई। आरोपी ने हत्या कर बात स्वीकार कर ली और शव को खेत में दफन करने की जानकारी दी। आरोपित को साथ लेकर पुलिस मौके पर पहुंची और बांसपार गांव के सिवान से दफन शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसपी प्रदीप गुप्ता ने बताया कि बालक का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में शामिल अन्य आरोपितों की तलाश जारी है।