फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Minister in charge strict on delay in construction, orders to blacklist contractor

Maharajganj News: निर्माण में देरी पर प्रभारी मंत्री सख्त, ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने का निर्देश

Thu, 26 Feb 2026 01:50 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:50 AM IST
विज्ञापन
Minister in charge strict on delay in construction, orders to blacklist contractor
कलेक्ट्रेट परिसर में बैटक में उप​स्थित  राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार व जिलाधिकारी  संतोष कुमार
चेतरा नर्सरी, वनग्राम 24 और हथियाहवा-बलुअहिया संपर्क मार्ग के निर्माण कार्य देरी होने पर की कार्रवाई
विज्ञापन

मंत्री/राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. दयाशंकर मिश्रा दयालु ने कलक्ट्रेट में की बैठक
राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय, विशुनपुर में देरी पर संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना लगाने के दिए निर्देश
महराजगंज। जनपद के प्रभारी मंत्री/राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) आयुष, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. दयाशंकर मिश्रा दयालु ने बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में निर्माण और विकास कार्यों की समीक्षा की। प्रभारी मंत्री ने चेतरा नर्सरी, वनग्राम 24 और हथियाहवा-बलुअहिया संपर्क मार्ग के निर्माण में विलंब पर नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वनग्रामों का विकास मुख्यमंत्री की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है।
उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी कार्य गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध होने चाहिए। साथ ही निर्माण कार्यों में पारदर्शिता होनी चाहिए। परियोजनाओं के बारे में संबंधित जनप्रतिनिधि को समय-समय पर अवगत कराएं। कहा कि निर्माण परियोजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण कार्य में जनप्रतिनिधियों को अनिवार्य रूप से आमंत्रित कर लें। समीक्षा के दौरान उन्होंने विभिन्न निर्माण योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली। सीएचसी सोहगीबरवा के निर्माण के संदर्भ में उन्होंने स्टाफ की तैनाती करते हुए संचालन शुरू करने के निर्देश दिए। राजकीय उत्तर माध्यमिक विद्यालय, विशुनपुर में देरी पर संबंधित ठेकेदार पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

विकास कार्यों की समीक्षा बैठक करते हुए प्रभारी मंत्री ने बिंदुवार योजनाओं के प्रगति की जानकारी ली। बी और सी ग्रेड वाली योजनाओं में उन्होंने प्रगति सुधारने का निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करें। समीक्षा के उपरांत मंत्री ने कलक्ट्रेट परिसर में निर्माणाधीन मल्टी पर्पज हॉल का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि हॉल परिसर में स्वयं सहायता समूहों और जनपद के प्रमुख के लिए दुकान की भी व्यवस्था करें, ताकि इनको प्रोत्साहित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने विभागों में नवाचारों को प्रोत्साहित करें। कहा कि पर्यटन, कृषि, एमएसएमई जैसे विभागों में रोजगार की संभावना है और इनपर विशेष ध्यान दें। उन्होंने समस्त अधिकारियों को कहा कि प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था बनाने में जनपद की उल्लेखनीय भूमिका को सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व जिलाधिकारी सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने मंत्री सहित विधायक का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष रविकांत पटेल, विधायक पनियरा ज्ञानेंद्र सिंह, विधायक नौतनवा ऋषि त्रिपाठी, भाजपा जिलाध्यक्ष संजय पांडेय, मुख्य विकास अधिकारी महेंद्र कुमार सिंह, एडीएम (वि/रा) डॉ. प्रशांत कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed