{"_id":"5e84cd868ebc3e768b49894e","slug":"milega-khyaddan-maharajganj-news-gkp3466794131","type":"story","status":"publish","title_hn":"79 हजार निर्माण श्रमिकों को भी मिलेगा खाद्यान्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
79 हजार निर्माण श्रमिकों को भी मिलेगा खाद्यान्न
विज्ञापन

महराजगंज। कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से उत्पन्न हुए विपरीत हालात में शासन द्वारा गरीबों, श्रमिकों को राहत देने को लेकर कवायद जारी है। मनरेगा के जॉबकार्डधारकों की तरह ही श्रम विभाग में पंजीकृत 79436 श्रमिकों को भी खाद्यान्न मुहैया कराया जाएगा।
कोरोना वायरस के संक्रमण से उत्पन्न हुए विपरीत हालात में शासन ने पंजीकृत दिहाड़ी मजदूरों, मनरेगा के जॉबकार्डधारकों आदि को राहत देने के लिए 1000 रुपये की आर्थिक सहायता (मानक के मुताबिक) तथा प्रति यूनिट 3.5 किग्रा. नि:शुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराए जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की है। इसके तहत जिले के श्रम विभाग में पंजीकृत कुल 79436 लोगों को भी उपरोक्त दर से खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। खाद्यान्न मिलने से न सिर्फ श्रमिकों का लाभ होगा, बल्कि उनके परिवार के सदस्यों को भी सुविधाजनक तरीके से भोजन मिल सकेगा। श्रम प्रवर्तन अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि श्रमिकों से संबंधित विवरण को खाद्य विभाग को उपलब्ध कराया जा चुका है। अब सुविधाजनक तरीके से पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को खाद्यान्न मिल सकेगा।
नगर पालिका महराजगंज के सर्वाधिक श्रमिक चिन्हित
श्रम विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई जानकारी के मुताबिक नगर पालिका महराजगंज के सर्वाधिक 1580 तथा नौतनवां के 39 श्रमिकों को लाभ मिलेगा। नगर पंचायत निचलौल में 233, फरेंदा में 97, सिसवां में 42, घुघली में 43 श्रमिकों को लाभ मिलेगा। धीमी साइट के कारण 2843 श्रमिकों का ब्योरा नहीं मिल पा रहा है। जिले के ग्रामीण क्षेत्र में मिठौरा ब्लॉक के सर्वाधिक 12480, सदर ब्लॉक के 11674, बृजमनगंज के 8514, फरेंदा के 7427, सिसवां के 5946, लक्ष्मीपुर के 4574, परतावल के 4385, पनियरा के 3801, नौतनवां के 53990, घुघली के 4007 तथा धानी के 1628 श्रमिकों को चिन्हित किया गया है।
विज्ञापन
अंत्योदय कार्डधारकों को नि:शुल्क मिला राशन
मिठौरा। क्षेत्र के ग्राम सभा सिंदुरिया में बुधवार को 220 मनरेगा जॉबकार्डधारकों एवं 161 अंत्योदय कार्डधारकों में राशन वितरण किया गया। कोटेदार सुराती देवी ने बताया 161 अंत्योदय कार्डधारकों में 20 किलोग्राम गेहूं,15 किलोग्राम चावल एवं 220 मनरेगा जॉबकार्डधारकों में 5 किलोग्राम प्रति यूनिट जिसमें 3 किलोग्राम चावल, 2 किलोग्राम गेहूं का नि:शुल्क वितरण किया गया।