फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Middle-aged man dies after falling from roof while walking in the dark.

Maharajganj News: अंधेरे में टहलते समय छत से गिरकर अधेड़ की मौत

Sun, 19 Jul 2026 02:29 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 02:29 AM IST
विज्ञापन
Middle-aged man dies after falling from roof while walking in the dark.
भिटौली। स्थानीय थाना क्षेत्र के डेरवा गांव में शुक्रवार को रात नौ बजे खुली छत पर टहलते समय गिरकर एक अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, डेरवा निवासी दुर्विजय गौड़ (50) शुक्रवार की रात में करीब 9 बजे गर्मी के कारण घर की खुली छत पर टहल रहे थे। इसी दौरान अंधेरे में अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई। परिजन आनन-फानन में उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले गए, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी सुशीला का रो-रोकर बुरा हाल है। दुर्विजय अपने पीछे पत्नी, चार बेटियां और एक आठ वर्षीय पुत्र आयुष को छोड़ गए हैं। तीन बेटियों का विवाह हो चुका है, जबकि घर में चौथी बेटी रूपा की शादी की तैयारियां चल रही थीं। ऐसे में इस हादसे ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed