{"_id":"60c8aae48ebc3ef97d6a9b5a","slug":"mhawa-nala-tatbandh-crash-at-4-place-maharajganj-news-gkp398145486","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिंता: महाव तटबंध चार स्थानों पर टूटा, गांव की ओर तेजी से बढ़ रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिंता: महाव तटबंध चार स्थानों पर टूटा, गांव की ओर तेजी से बढ़ रहा पानी
Wed, 16 Jun 2021 02:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
अमर उजाला नेटवर्क, महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 02:29 PM IST
सार
रेत मिश्रित पानी से सैकड़ों एकड़ खेत जलमग्न हो गए।
विज्ञापन
महाव तटबंध टूटा।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
नौतनवां तहसील क्षेत्र के बरगदवा व परसामालिक थाना क्षेत्र में बहने वाला महाव नाले का तटबंध मंगलवार की देर शाम चार स्थानों पर टूट गया। इसके बाद से पानी तेजी से गांव की ओर बढ़ रहा है। मौके पर नौतनवा तहसीलदार हालात का जायजा लेने पहुंचे। हालांकि नेपाल के पहाड़ों और मैदानी इलाकों में भारी बारिश होती रही।
नाला महाव मंगलवार को चार स्थानों पर टूट गया। सोमवार की शाम से हो रही बारिश से तटबंध पर पानी का दबाव बढ़ने से टूट गया। जिसके कारण नाले के रेत मिश्रित पानी से सैकड़ों एकड़ खेत जलमग्न हो गए। तटबंध के खंड-खंड टूटने से धान की रोपाई में जुटे किसानों की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। नाले का पानी तेजी से गांवों की तरफ बढ़ रहा है।
क्षेत्र के अमहवा गांव के समाने पूर्वी तटबंध बिरई यादव के खेत के सामने करीब 15 मीटर, खैरहवा दूबे गाव में पश्चिम तटबंध दो स्थानों पर नूरुलहोदा के बाग के सामने 50 मीटर और चन्द्रशेखर सिंह के गन्ने के खेत के सामने 15 मीटर तथा विशुनपूरा गांव के सामने पश्चिम तटबंध में दोगहरा निवासी सफाद के खेत के सामने 25 मीटर टूट गया है।
विज्ञापन
खेत में धान की बेहन महाव नाला के मटमैला पानी के साथ रेत से पट गया है। तहसीलदार अशोक कुमार गुप्त ने बताया कि स्थिति पर नजर बनी है।