{"_id":"697928b8d4ba4b464e069e4c","slug":"mercury-drops-amid-sunshine-rain-from-today-maharajganj-news-c-206-1-go11002-170275-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: धूप के बीच लुढ़का पारा, आज से बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: धूप के बीच लुढ़का पारा, आज से बारिश
विज्ञापन
महराजगंज। नए पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मंगलवार को तराई में मौसम बदला रहा। धूप खिले रहने के बाद भी अधिकतम व न्यूनतम तापमान में कमी रिकॉर्ड की गई। वहीं बुधवार से तेज हवा व बारिश का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है।
मंगलवार को खिली धूप के बाद भी अधिकतम तापमान 22 तो न्यूनतम 9 डिग्री रिकार्ड किया गया। हवा की रफ्तार 5 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई जिससे शाम के बाद ठंड बढ़ गई। वहीं बादलों भी देखे गए। बुधवार को बादलों के साथ बारिश व हवा की रफ्तार 35 किमी प्रति घंटा रहने का अनुमान है। बारिश व पछुआ हवा के कारण तापमान में गिरावट के साथ सर्दी एक बार फिर पांव मजबूत करेगी।