{"_id":"646e609226dab01b690c8454","slug":"mercury-dropped-three-degrees-maharajganj-news-c-7-1-179965-2023-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: रात में हुई बारिश, सुबह तीन डिग्री लुढ़का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: रात में हुई बारिश, सुबह तीन डिग्री लुढ़का पारा
Thu, 25 May 2023 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Thu, 25 May 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
आज हल्की बारिश के आसार, 26 व 27 मई को जिले में अधिकतर स्थानों पर होगी बारिश
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। मौसम का मिजाज बदल रहा है। मंगलवार रात में बारिश होने से बुधवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस कम हो गया। बीते सप्ताह तापमान 40 डिग्री होने के कारण लोग गर्मी से बेहाल थे। बुधवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहा।
शहर के अलावा आसपास के क्षेत्रों में हल्की बारिश हुई। इससे मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय की ओर से जाने वाली सड़क पर जलभराव हो गया। शास्त्री नगर मोहल्ले के कुछ हिस्सों में सड़क पर जलभराव होने से लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। बस स्टेशन परिसर में कीचड़ होने के कारण फिसलन बढ़ गई।
शास्त्री नगर के रहने वाले नागेंद्र यादव ने बताया कि मौसम में बदलाव के कारण गर्मी से कुछ राहत मिली है, लेकिन उमस ज्यादा हो रही है। रात में बारिश हुई तो काफी राहत मिली। दिन में धूप हुई तो उमस बढ़ गई।
विज्ञापन
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि बृहस्पतिवार को हल्की बारिश के आसार बन रहे हैं। 26 व 27 मई को जिले के अधिकतर स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। आने पांच दिनों तक अधिकतम तापमान 32 से 33 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। न्यूनतम तापमान 20 से 22 डिग्री के बीच रहेगा। नमी 35 से 90 प्रतिशत के बीच रहेगी। दोपहर बाद पहुआ हवा चलेगी।