फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Memorandum submitted to the Union Minister of State for Finance

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

Sat, 20 Aug 2022 12:19 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Aug 2022 12:19 AM IST
विज्ञापन
Memorandum submitted to the Union Minister of State for Finance
केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

फरेंदा (महराजगंज)। गोरखपुर-सोनौली राष्ट्रीय राजमार्ग पर फरेंदा बुजुर्ग व भैया फरेंदा के दुकानदारों ने केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी को शुक्रवार को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने वाणिज्यिक दर से प्रतिकर की मांग की है। दुकानदारों ने मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

फरेंदा बुजुर्ग के ग्राम प्रधान सुकांत, अजय कुमार, निरंजन, आरके यादव, आनंद स्वरूप, दयाराम, संजय यादव ने कहा कि हाईवे किनारे के मकानों व दुकानों की जमीन को कृषि भूमि दर्शाया गया है। उसी दर पर प्रतिकर देने की बात कही जा रही है। उन्होंने कहा कि हाईवे किनारे के मकानों में दुकानें संचालित होती हैं। अधिकारियों द्वारा बिना भौतिक सत्यापन किए ही यहां की जमीन को कृषि भूमि बता दिया गया है। लोगों ने मकान व दुकान का भौतिक सत्यापन कराते हुए वाणिज्यिक व आवासीय दर पर प्रतिकर निर्धारण की मांग की है। इस दौरान अखिलेश कुमार, घिसियावन, रामदेव, कृष्ण मोहन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed