{"_id":"5d5847b98ebc3e899441f5a4","slug":"memorandum-maharajganj-news-gkp317981148","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत समस्या को लेकर व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा मांग पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत समस्या को लेकर व्यापारियों ने एसडीएम को सौंपा मांग पत्र
विज्ञापन
बिजली की समस्या के समाधान के लिए व्यापारियों ने एसडीएम नौतनवां को ज्ञापन दिया।
- फोटो : MAHARAJGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत समस्या के समाधान को व्यापारियों ने एसडीएम को दिया ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नौतनवां। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने शनिवार को बिजली से जुड़ी समस्याओं के निदान के लिए उपजिलाधिकारी जसधीर सिंह को ज्ञापन दिया।
व्यापारियों का कहना था कि कस्बे के मधुबन नगर में घरों के छत से होकर गुजरे जर्जर हाईटेंशन तार कभी भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकते हैं। जनता चौक पर सप्ताह भर से खराब ट्रांसफार्मर न बदले जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। विभागीय अधिकारियों से कई बार समस्या का समाधान कराने की मांग की गई, परंतु अब तक कुछ हुआ नहीं। व्यापारियों ने चेतावनी दी कि समस्या का जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर व्यापार मंडल के अध्यक्ष रमेश चंद गुप्ता, पूर्व चेयरमैन सीताराम लोहिया, नफीसुल हक अंसारी, शत्रुघ्न जायसवाल रोशन गुरुंग, राजेंद्र यादव, ईश्वर जायसवाल आदि मौजूद रहे।