फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Members opened front against the president

सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा

Mon, 18 Jun 2018 12:28 AM IST
महराजगंज (ब्यूरो)
महराजगंज (ब्यूरो) Updated Mon, 18 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
Members opened front against the president
सदस्यों ने अध्यक्ष के खिलाफ खोला मोर्चा - फोटो : अमर उजाला
महराजगंज। सिसवां नगर पंचायत के सदस्यों ने कार्यालय में लगे शिलापट्ट को तोड़वाने का आरोप लगाकर अध्यक्ष के खिलाफ गुस्से का इजहार किया। रविवार को कुछ सभासद ने डीएम के कैंप कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। अध्यक्ष पर शिलापट्ट तोड़वाने के अलावा वित्तीय गड़बड़ी का आरोप भी लगाया गया है।  
विज्ञापन


नगर पंचायत सदस्य अभय ने आरोप लगाया कि कार्यालय में लगे शिलापट्ट तो जानबूझकर तोड़वा दिया गया। नगर पंचायत में बिना प्रस्ताव पास कराये निर्माण कार्य कराया गया है। यह आरोप भी लगाया कि मस्टररोल पर अध्यक्ष ने अपने चहेतों तो रखकर सरकारी धन का बंदरबांट किया है। नगर पंचायत कार्यालय में जलकल भवन को बिना प्रस्ताव पास कराये गिरवा दिया गया। उन्होंने इसकी जांच कराने की मांग की। कार्यालय परिसर में बने पिंक टॉयलेट में पुराने ईंट लगवाया जाना भ्रष्टाचार को उजागर करता है। उन्होंने बताया कि 14वें वित्त आयोग की धनराशि खर्च कराने के लिए बोर्ड की बैठक में स्वीकृति ली जानी चाहिए, लेकिन खर्च की स्वीकृति नहीं ली गई। नगर पंचायत की ओर से खरीदे गये सामानों की भी जांच कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि कूड़ेदान की खरीदारी में भी गड़बड़ी की गई है। उन्होंने अध्यक्ष पति पर भी   तमाम आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत अध्यक्ष रागिनी जायसवाल एवं उनके पति जगदीश जायसवाल की ओर से आरोपों को सिरे खारिज कर दिया गया है। उनका कहना है कि शिलापट्ट मजदूरों से टूट गया था। इस मुद्दे को बेवजह तूल देकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है।  ज्ञापन सौंपे जाने के दौरान नीलम जायसवाल, संजय भारती, आकाश सिंह, धर्मवीर भारती, राजू, विनोद रौनियार के अलावा अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed