{"_id":"62b3503b0f35c415066f4d05","slug":"meeting9-maharajganj-news-gkp4412600183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पात्रता के आधार पर आमजन को दिलाएं योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पात्रता के आधार पर आमजन को दिलाएं योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पात्रता के आधार पर आमजन को दिलाएं योजनाओं का लाभ
सोशल सेक्टर की बैठक में बोले मुख्य विकास अधिकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। पात्रता के आधार पर आमजन को शासन की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जाए। शादी-विवाह, पेंशन समेत अन्य लाभार्थीपरक योजना से पात्रों को लाभान्वित कर योजना की सार्थकता को भी सिद्ध करने पर जोर दिया जाए।
ये बातें मुख्य विकास अधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित सोशल सेक्टर से जुड़े विभागों की समीक्षा के दौरान कही। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण अधिकारी सामूहिक विवाह योजना के तहत बचे हुए जोड़ों का विवाह कराने के लिए तिथि निर्धारित कर तैयारियां शुरू कर दें। वृद्धापेंशन के लाभार्थियों को भी अधिक से अधिक संख्या में लाभान्वित करने पर जोर दिया जाए। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को निर्देशित किया कि वे विभागीय योजनाओं से पात्र आवेदकों को लाभान्वित करने का कार्य करें। पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी से भी विभागीय योजनाओं की प्रगति को जाना। प्रोबेशन व अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए योजनाओं की प्रगति को सुधारने का निर्देश दिया। इस दौरान जिला समाज कल्याण अधिकारी सुधीर पांडेय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी रत्नेश सिंह, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शांतप्रकाश श्रीवास्तव समेत विभागीय कर्मी मौजूद थे।