फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Medical examination will be conducted at the police line from 8 am onwards.

Maharajganj News: 402 होमगार्डों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण, 12 से 16 तक शिविर

Sat, 10 Oct 2026 02:45 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Medical examination will be conducted at the police line from 8 am onwards.
महराजगंज। जिले में तैनात 402 होमगार्डों के स्वास्थ्य परीक्षण की तैयारी पूरी कर ली गई है। होमगार्डों का चिकित्सकीय परीक्षण 12 से 16 अक्तूबर तक निर्धारित कार्यक्रम के तहत कराया जाएगा। इसके लिए चिकित्सकों की दो समितियां गठित की गई हैं। परीक्षण पुलिस लाइन में सुबह आठ बजे से प्रस्तावित है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि जिला कमांडेंट, होमगार्ड्स के पत्र के क्रम में यह व्यवस्था की गई है। परीक्षण में जिले में तैनात होमगार्डों के शारीरिक स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। इसके लिए चिकित्सकों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन

पहली चिकित्सा समिति में जिला चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. पवन कुमार सिंह को अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में डॉ. रितेश गुप्ता, डॉ. आलोक कुमार सिंह, डॉ. मनीष निगम, डॉ. ज्योति श्रीवास्तव, डॉ. विनय कुमार और अन्य चिकित्सकीय कर्मियों को शामिल किया गया है। दूसरी समिति की अध्यक्षता डॉ. मनीष करेंगे। इसमें डॉ. ज्योति आनंद, डॉ. अनिल कुमार, डॉ. चंद्रभान, डॉ. प्रियंका सिंह, डॉ. शेखर गुप्ता सहित अन्य चिकित्सकों को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, संबंधित अधिकारियों और चिकित्सा समिति के सदस्यों को समय से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं। चिकित्सकीय परीक्षण के परिणाम और सुधार संबंधी जानकारी के लिए उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अखिलेश यादव को नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed