फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Mayawati's birthday celebrated as Public Welfare Day

Maharajganj News: जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया मायावती का जन्मदिन

Mon, 15 Jan 2024 08:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Mon, 15 Jan 2024 08:31 PM IST
विज्ञापन
Mayawati's birthday celebrated as Public Welfare Day
महराजगंज। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के 68 वां जन्मदिन श्याम पैलेस में धूमधाम से जन कल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी गोरखपुर सुरेश कुमार गौतम ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी समाज के हर वर्ग की सच्ची हितैषी है। बहुजन समाज पार्टी की उत्तर प्रदेश में चार बार सरकार बनी। बसपा सरकार की उपलब्धियां को बताने की जरूरत है। आने वाले समय में लोकसभा चुनाव 2024 में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को देश का प्रधानमंत्री बनाया जा सके, इसके लिए सभी कार्यकर्ता तन मन धन से तैयार रहें।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि नंदू प्रसाद ने कहा कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ता तैयारी में जुट जाएं। जिला उपाध्यक्ष लालजी पांडेय ने कहा कि बहुजन समाज पार्टी को मजबूत बनाने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार राव ने की। इस मौके पर कृष्ण मोहन शर्मा, नंदलाल प्रसाद, पलटन प्रसाद, तबारक हुसैन, राजेश गौतम, अशोक प्रताप निषाद, अम्बरीष राव, जितेंद्र कुमार गौतम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed