फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Massive fire broken out in wheat crop at maharajganj

महराजगंज: आग का विकराल रूप देख मची अफरा-तफरी, गांव तक पहुंची लपटें तो चिल्लाने लगे ग्रामीण

Sat, 16 Apr 2022 04:46 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज। Published by: vivek shukla Updated Sat, 16 Apr 2022 04:46 PM IST
सार

पिपरामिंट की रोपाई करने के लिए परसा राजा सिवान में कुछ लोग गेंहू का डंठल जला रहे थे। तब तक आग बेकाबू हो गया और देखते ही देखते दरहटा गांव तक पहुंच गया। लपटें इतनी तेज थी कि दरहटा निवासी राम आसरे गोंड का गेंहू की खड़ी फसल जल गई।

विज्ञापन
Massive fire broken out in wheat crop at maharajganj
महराजगंज में गेहूं की फसल में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महराजगंज जिले में आग का विकराल रूप देखकर अफरा-तफरी मच गई। शनिवार को गिदहा गांव के सिवान में अचानक आग लगी तो धू-धू कर गेहूं की बालियां जलने लगीं। आग की लपटें देखकर भगदड़ मच गई। कुछ देर के लिए सभी सहम गए।
विज्ञापन


आग लगने की इस घटना में करीब 500 एकड़ अधिक गेहूं की फसल जलकर राख हो गई है। फायर ब्रिगेड के अलावा लोग स्वयं के साधनों से आग पर काबू पाने की जद्दोजहद करने लगे। आगे की लपटें बढ़ती गई और शिकारपुर के सिवान तक पहुंच गईं।
विज्ञापन


शनिवार को ईमिलिया, गिदहा गांव के सिवान में आग लगने से गेहूं की फसल लगी। आग बुझाने के लिए लोग जद्दोजहद करने लगे। धुंए के कारण सड़क से आने जाने वालों का दम घुटने लगा। आग खेमपिपरा गांव के आगे पहुंची। जिसमें गिदहा, कृतपिपरा, फुलवरिया, इमिलिया, शिकारपुर, दरौली समेत अन्य गांव में गेहूं की करीब 500 एकड़ से अधिक जलकर राख हो गई है। लोग आग पर काबू पाने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिवान में आग लगने के दौरान गिदहां गांव करीब आग पहुंची तो भगदड़ मच गईं। सभी पंपिंगसेट चलाकर छप्पर भूसा भिगोने लगे। इसके अलावा गांव के किनारे पानी चलाकर नमी किया जाने लगा, जिससे आग का रूख दूसरी ओर हुआ। इसके बाद गांव के लोगों ने राहत की सांस ली। गिदहा गांव के मोहन पटेल ने बताया कि आग विकराल रूप धारण जिससे गांव में भगदड़ मच गईं थी। गनिमत रहा की सिर्फ फसल की जली है।


चौक बाजार थाना क्षेत्र के परसा राजा सिवान में शनिवार को दोपहर में गेहूं का डंठल जलाते समय दरहटा निवासी राम आसरे का 60 डिस्मिल गेहूं का खेत जलकर राख हो गया। पिपरामिंट की रोपाई करने के लिए परसा राजा सिवान में कुछ लोग गेंहू का डंठल जला रहे थे। तब तक आग बेकाबू हो गया और देखते ही देखते दरहटा गांव तक पहुंच गया। लपटें इतनी तेज थी कि दरहटा निवासी राम आसरे गोंड का गेंहू की खड़ी फसल जल गई। मौके पर पहुंची फायरब्रिगेड और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed