{"_id":"66e766185b9c21f68109b8b4","slug":"masked-thieves-took-away-goods-worth-lakhs-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-131374-2024-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: नकब लगाकर लाखों का सामान उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: नकब लगाकर लाखों का सामान उठा ले गए चोर
Mon, 16 Sep 2024 04:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 16 Sep 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के हरपुर तिवारी चौराहे पर स्थित एक डीजे साउंड की दुकान में शनिवार की रात लाखों का सामान चोरी हो गया। रविवार सुबह जब दुकान खुली तो दुकानदार को चोरी की जानकारी हुई। उसने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी।
लक्ष्मीपुर जरलहिया निवासी अर्जुन का हरपुर तिवारी चौराहे पर रिषभ बाबू हाइटेक डीजे के नाम से दुकान है। डेढ़ माह पहले ही उसने दुकान खोला था। पहले वह घर से ही दुकान संचालित करता था। शनिवार की रात लगभग 9:30 बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया। रविवार की सुबह लगभग 10:30 बजे दुकान खोला तो अंदर का नजारा देखकर उसके होश उड़ गए। दुकान के पीछे की दीवार से नकब लगाकर अंदर रखा तीन एम्प्लीफायर, तीन मिक्सर मशीन, एक लैपटॉप, दो माइक, पांच पैरालाइट सहित लगभग तीन लाख का सामान चोर उठा ले गए थे। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद