फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Married woman's dead body found hanging

Maharajganj News: विवाहिता का फंदे से लटकता मिला शव

Wed, 12 Jun 2024 08:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 12 Jun 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
Married woman's dead body found hanging
परसामलिक। सोनौली कोतवाली थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौकी अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़हरा टोला धुनका में बुधवार को संदिग्ध हालात में विवाहिता का शव छत से लटकता मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार, सोनौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत हनुमान गढ़िया टोला सोहनी निवासी भीमसेन साहनी की 24 वर्षीय बेटी पुष्पा की शादी तीन वर्ष पूर्व ग्राम पंचायत बड़हरा टोला धुनका निवासी दीपू साहनी के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि बुधवार दोपहर पुष्पा अपने कमरे में थी, जबकि पति दीपू साहनी बरामदे में सो रहा था। जगने के बाद जब वह कमरे में गया तो फंदे से लटकते पत्नी को देख उसके होश उड़ गए। पति और ससुर ने शव को उतार दिया। रोने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। इसी बीच किसी ने इसकी सूचना सोनौली कोतवाली पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सोनौली थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed