फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Married woman dies under suspicious circumstances

Maharajganj News: संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत

Thu, 19 Jun 2025 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Thu, 19 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Married woman dies under suspicious circumstances
धानी बाजार के कानापार में मंगलवार की रात का मामला, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा : सीओ
विज्ञापन

फरेंदा। धानी बाजार के कानापार में मंगलवार की रात विवाहिता का संदिग्ध हालात में कमरे में शव मिला। इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो पांव तले जमीन खिसक गई। इसकी जानकारी उन्होंने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंच कर पुलिस जांच में जुट गई।

बृजमनगंज थाना क्षेत्र कानापार निवासी रिंकू की 20 वर्षीय पत्नी ज्योति मंगलवार की रात खाना खाने के बाद कमरे में सोने चली गई। पति बाहर चारपाई पर सो गया। बुधवार की सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजन उसे तोड़ कर अंदर गए। वहां ज्योति का शव पंखे से लटक रहा था। ससुराल पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना मायके वालों और पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच-पड़ताल में जुट गई। विवाहिता के गले पर निशान देखे गए। घटना के कुछ ही देर में पुलिस क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीप शिखा वर्मा और नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि ज्योति की शादी अभी एक वर्ष पूर्व हुई थी। उनके कोई संतान नहीं है। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

--------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा।
दीपशिखा वर्मा, सीओ फरेंदा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed