{"_id":"6a78df99570ce8ecfc02d257","slug":"married-woman-beaten-up-for-dowry-fir-registered-against-six-people-maharajganj-news-c-206-1-mhg1007-182989-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट, छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पति समेत ससुराल पक्ष के छह लोगों पर मारपीट, दहेज मांगने, जेवर छीनने और धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विवाहिता के अनुसार उसकी शादी 13 मई 2026 को हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार राकेश निषाद पुत्र राजेंद्र निषाद के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही सास मीना देवी, ससुर राजेंद्र निषाद, पति राकेश निषाद, भाई बृजेश, बहन अंजू और बहनोई विमलेश दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। ससुराल पक्ष के लोग उससे मायके से जरूरत का सामान लाने की मांग करते थे और ऐसा नहीं करने पर घर में नहीं रहने देने की धमकी देते थे।
विवाहिता ने आरोप लगाया कि सात अगस्त को सभी आरोपी उसके कमरे में घुस आए और उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि पति ने उसके बाल खींचकर जमीन पर पटक दिया और सभी ने लात-घूंसों तथा लाठी-डंडे से मारपीट की। पीड़िता का यह भी आरोप है कि मारपीट के दौरान उसे अपशब्द कहे गए और दहेज नहीं लाने पर पति की दूसरी शादी कराने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
इसके अलावा सात अगस्त को मोबाइल का सिम तोड़ने, फोन छीनकर पटकने और मारपीट के दौरान शरीर से जेवर निकाल लेने का आरोप लगाया है। विवाहिता के अनुसार शिकायत करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। वहीं इस बाबत एसओ सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।