फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Married woman attacked with axe, condition critical

Maharajganj News: विवाहिता पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Thu, 23 Apr 2026 02:20 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Married woman attacked with axe, condition critical
चौक बाजार। कोतवाली थाना क्षेत्र में जमीन बेचने से इनकार करने पर एक विवाहिता पर उसके पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल महिला का इलाज मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में चल रहा है, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। बुधवार को पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिसवनिया टोला भरखलिया निवासी रीनू की शादी क्षेत्र के ही एक युवक से हुई थी। आरोप है कि पति ने बिना बताए खेत गिरवी रख दिया था। इसका विरोध करने पर वह अक्सर रीनू के साथ मारपीट करता था, जबकि ससुर भी गाली-गलौज कर धमकियां देता रहता था।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रविवार शाम रीनू ने जमीन से जुड़े एक सौदे से साफ इनकार कर दिया, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। आरोप है कि पति ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसी दौरान ससुर और एक अन्य व्यक्ति भी मौके पर पहुंच गया। तीनों ने मिलकर रीनू को घेर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ससुर ने उकसाने पति ने घर में रखी कुल्हाड़ी से रीनू पर हमला कर दिया। हमले में महिला के हाथ पर गंभीर चोट आई है। गंभीर रूप से घायल रीनू मौके पर ही बेहोश हो गई। हमलावर उसे मृत समझकर फरार हो गए।
घटना की सूचना रीनू की बेटी ने ननिहाल पक्ष को दी। इसके बाद उसके पिता ने पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी। एम्बुलेंस से घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया।

होश में आने के बाद रीनू ने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी। पीड़िता ने कोतवाली में लिखित शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed