{"_id":"62fcbfa4dd37002a2916ca26","slug":"married-body-found-in-suspicious-circumstances-at-maharajganj","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj: संदिग्ध परिस्थिति में मिला विवाहिता का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj: संदिग्ध परिस्थिति में मिला विवाहिता का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Wed, 17 Aug 2022 03:45 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: vivek shukla
Updated Wed, 17 Aug 2022 03:45 PM IST
सार
गर्मी अधिक होने के कारण दामाद और नतिनी दोनों छत पर सोने चले गए। सुबह देर तक न उठने के कारण परिजनों ने आवाज लगाई जिसका कोई जबाब नहीं मिला, जिस पर छत पर जाकर देखा तो प्रमिला मृत पड़ी थी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महराजगंज जिले के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा बकुलडीह में मंगलवार रात में संदिग्ध परिस्थिति में नवविवाहिता का शव छत से बरामद हुआ। पुलिस ने मृतका के बाबा की तहरीर पर हत्या व दहेज उत्पीड़न का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन
मृतका के बाबा गुलजार निवासी बकुलड़िहा लाला टोला ने बताया कि मेरी नतिनी (मृतका) प्रमिला की शादी 11 अप्रैल 2022 को बकुलडीहा के पुरब टोला निवासी दिलीप साहनी से मंदिर में हुई थी। करीब तीन महीने तक वह अपने ससुराल में हंसी खुशी रही। 25 दिन पहले वह अपने मायके आयी थी।
विज्ञापन
उसने बताया कि ससुराल पक्ष के लोग 50 हजार रुपये नकद व एक मोटरसाइकिल की मांग कर रहे हैं। 16 अगस्त की रात करीब 9 बजे दामाद दिलीप साहनी घर आए और खाना खाने के बाद पूरा परिवार सोने चला गया। गर्मी अधिक होने के कारण दामाद और नतिनी दोनों छत पर सोने चले गए।
विज्ञापन
सुबह देर तक न उठने के कारण परिजनों ने आवाज लगाई जिसका कोई जबाब नहीं मिला, जिस पर छत पर जाकर देखा तो प्रमिला मृत पड़ी थी। जिसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। कोतवाल जेपी सिंह यादव ने बताया कि मामले में आरोपी पति दिलीप साहनी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।