{"_id":"6859ac7f08d750ab6a0e2cee","slug":"marksheet-arrived-distribution-will-start-from-next-week-maharajganj-news-c-206-1-go11002-152671-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: अंकपत्र पहुंचा, अगले सप्ताह से होगा वितरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: अंकपत्र पहुंचा, अगले सप्ताह से होगा वितरण
Tue, 24 Jun 2025 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के अंकपत्र डीआईओएस ऑफिस पहुंच गए हैं। अगले सप्ताह से स्कूल में वितरित होंगे। डीआईओएस ने बताया कि जिले के 278 माध्यमिक विद्यालयों में यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की परीक्षा के अंकपत्रों का वितरण अगले सप्ताह से शुरू होगा।
25 अप्रैल को यूपी बोर्ड की 10वीं व 12वीं की परीक्षा का परिणाम घोषित हुआ था। परीक्षा में इस वर्ष 63524 परीक्षार्थी पास हुए थे। अगली कक्षा में प्रवेश लेने के लिए इन्हें अपने अंकपत्रों का इंतजार था। 23 जून को डीआईओएस कार्यालय में अंकपत्र प्राप्त हो गए हैं। प्रधानाचार्य अपने विद्यालयों के विद्यार्थियों के अंकपत्र लेने के लिए डीआईओएस कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
हाईस्कूल की परीक्षा में 37527 ने प्रतिभाग किया था। इसमें 34186 उत्तीर्ण व 3341 अनुत्तीर्ण रहे। इसी तरह 12वीं में 33036 शामिल हुए और 29338 उत्तीर्ण व 3698 अनुत्तीर्ण रहे। डीआईओएस प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया अंकपत्र आ गए हैं। माध्यमिक स्कूल डीआईओएस ऑफिस से संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं। अगले सप्ताह से वितरण रिपोर्ट प्रेषित करें। संवाद