फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   many people investigation health in seminar

लोगों की जांची गई सेहत, मिली निशुल्क दवा

Fri, 31 Dec 2021 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
many people investigation health in seminar
लोगों की जांची गई सेहत, मिली निशुल्क दवा
विज्ञापन

केएमसी डिजिटल अस्पताल महराजगंज के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। अमर उजाला फाउंडेशन एवं केएमसी डिजिटल अस्पताल महराजगंज के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन शुक्रवार को सुबह 11 बजे सिसवा ब्लॉक के मझौआ गांव में प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित हुआ। यहां 329 मरीजों की सेहत की जांच होने के साथ ही निशुल्क दवा भी दी गई। चिकित्सकों की टीम ने लोगों को सेहतमंद रहने के लिए संतुलित भोजन के साथ सलाद का प्रयोग करने का सुझाव दिया। मौसमी फलों के सेवन से होने वाले लाभ को बताया गया।
शिविर का शुभारंभ न्यूरोलाजिस्ट डॉ. विश्वनाथ ने किया। उन्होंने कहा कि दिनचर्या को संयमित रखें, भोजन में पोषक तत्वों को शामिल करें। शरीर में पानी की मात्रा को बनाए रखने के लिए तरल पदार्थों को सेवन करें। उन्होंने फास्टफूड से दूरी बनाए रखने का सुझाव दिया। डॉ. देवचंद कुशवाहा, डॉ. धनंजय कुशवाहा, डॉ. तस्लीम आरिफ, डॉ. निकिता दीक्षित के अलावा मेडिकल टीम में सिद्धार्थ सिंह, राजेश यादव, मजबुद्दीन अली मार्केटिंग हेड, रियाजुद्दीन, अभिषेक, राकेश पांडेय, भागवत, नरेंद्र, आंनद तिवारी, श्रीराम गुप्ता, नंदलाल, राजेश, अमृता, निर्मला, रूपा, यशवंत आदि शामिल रहे। वहीं डॉ. धनंजय ने फिजियोथिरेपी के माध्यम से जोड़ों के दर्द को दूर करने का प्रयास किया। उन्होंने नियमित योगाभ्यास करने का तरीका सिखाया।
विज्ञापन

---------------------------
फोटो
ऐसा शिविर गरीबों के लिए मददगार
मझौआ गांव के रामसमुझ, सुनैना, फूलबदन एवं उर्मिला ने बतायास कि ऐसा शिविर गरीबों के लिए काफी मददगार होता है। शिविर में मुफ्त में स्वास्थ्य की जांच कराने का अवसर मिलने के साथ ही जरूरत की दवाई भी मिल गई। डॉक्टरों ने सेहतमंद रहने के लिए बेहतर ढंग से सुझाव दिया। उनके द्वारा मिली जानकारी से स्वास्थ्य संबंधी समस्या दूर करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed