फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Manure should be kept in stock on the basis of machine availability

Maharajganj News: मशीन की उपलब्धता के आधार पर स्टाॅक में रखी जाए खाद

Mon, 28 Aug 2023 12:26 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
Manure should be kept in stock on the basis of machine availability
- जिला कृषि अधिकारी ने सभी उर्वरक विक्रेताओं को दिया आवश्यक दिशा निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिले में उर्वरक की दुकान संचालित करने वाले दुकानदार पीओएस (प्वाइंट आफ सेल) मशीन में उपलब्धता के आधार पर स्टॉक में खाद रखना सुनिश्चित करें। किसानों को उनकी जोत के आधार पर ही खाद दी जाएं। जांच में यदि इन बिंदुओं में कमी मिली तो दुकानदार के विरुद्ध कार्रवाई होगी।
ये निर्देश जिला कृषि अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने जिले के सभी उर्वरक दुकानदारों को दिया। उन्होंने कहा कि दुकानदार स्टाॅक रजिस्टर, बिक्री रजिस्टर को पूर्ण रखें। स्टाॅक बोर्ड पर खाद के मूल्य का अंकन किया जाए। प्रतिदिन स्टाॅक की वास्तविक उपलब्धता भी दर्ज की जाए। रासायनिक उर्वरक के साथ जिंक, कैल्शियम आदि को किसानों को जागरूक करके ही दिया जाए, उन पर जबरिया न धोपा जाए। जिन लोगों को खाद दी जा रही है उनका आधार नंबर व पूरा विवरण अपने पास रखा जाए, जिससे कि आवश्यकता पड़ने पर उनका सत्यापन भी किया जा सके। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों में बड़ी संख्या में किसानों को उर्वरक न उपलब्ध कराया जाए, अन्यथा की दशा में उसके दुरुपयोग की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन

-----------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

उर्वरक बेचने वाले सभी निजी दुकानदार दिए गए निर्देशों का पालन करें। पालन करने में रुचि न दिखाने पर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी। सहायक विकास अधिकारी कृषि समय-समय पर संबंधित ब्लॉक क्षेत्र में स्टाॅक का पीओएस से मिलान करते रहें।
वीरेंद्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed