{"_id":"66cc8af066ce2296160ee4b2","slug":"manbadhas-attacked-the-young-man-and-looted-rs-17-lakh-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-129821-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: मनबढ़ों ने युवक पर हमला कर 1.7 लाख रुपये लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: मनबढ़ों ने युवक पर हमला कर 1.7 लाख रुपये लूटा
Mon, 26 Aug 2024 07:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 26 Aug 2024 07:32 PM IST
विज्ञापन
निचलौल। चौक थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव स्थित जियो टॉवर पर रविवार रात करीब 10.30 कुछ मनबढ़ों ने टॉवर में डीजल डालने पहुंचे युवक और उसके दो सहयोगियों पर पंच और रॉड से जानलेवा हमला कर दिया और 1.7 लाख रुपये लूट लिया। शोर मचाने पर आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
गोरखपुर जिले के पीपीगंज क्षेत्र अंतर्गत गांव आभूराम टोला भंगड़ा निवासी शत्रुध्न निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह जिओ टॉवर में डीजल डालने का कार्य करते है। रविवार रात करीब 10.30 बजे अपने सहयोगी रमेश और पंकज के साथ चौक थाना क्षेत्र के गांव सोनबरसा स्थित जियो टॉवर में डीजल डालने पहुंचे थे।
अभी वह सहयोगियों के साथ टॉवर में डीजल डाल ही रहे थे इसी बीच पहले से वहां मौजूद मनबढ़ों ने उनके और दोनों सहयोगियों पर पंच, रॉड और लाठी से जानलेवा हमला कर दिया। मनबढ़ों ने उनकी बेरहमी से पिटाई कर पास में रखे 1.7 लाख रुपये लूटकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। घटना के बाद से वह काफी डरे और सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
चौक थाना प्रभारी प्रशांत कुमार पाठक ने कहा कि जांच के बाद सत्यता के आधार कार्रवाई की जाएगी। मामले की सच्चाई के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।