फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Man dies after being hit by a four-wheeler

Maharajganj News: चार पहिया वाहन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Fri, 13 Feb 2026 01:43 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Feb 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by a four-wheeler
फरेंदा। महराजगंज मार्ग पर बृहस्पतिवार को दिन में 12 बजे के करीब तेज रफ्तार से आ रही चार पहिया वाहन की चपेट में एक व्यक्ति आ गया। जिसमें उसकी मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। घटना की जांच में पुलिस जुटी हुई है।
विज्ञापन

फरेंदा थाना क्षेत्र के रामनगर के जानकीनगर निवासी रामनयन 45 वर्ष बृहस्पतिवार को दिन में किसी काम से रूनुआ चौराहे पर आए थे। जहां वह पैदल सड़क पार कर रहे थे कि उसी दौरान फरेंदा से महराजगंज की तरफ जा रही चार पहिया वाहन की चपेट में आ गए। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायल हो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गए। जहां पर पहुंचते ही चिकित्सकों ने रामनयन को मृत घोषित कर दिए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी परिजनों को मिलते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक याेगेंद्र कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। दुर्घटना वाले की वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed