फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Man arrested for selling country liquor by keeping it in a bush

Maharajganj News: झाड़ी में रखकर बेच रहा था देसी शराब, गिरफ्तार

Mon, 11 May 2026 01:38 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:38 AM IST
विज्ञापन
Man arrested for selling country liquor by keeping it in a bush
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया। बाद में आरोपी को मुचलके पर रिहा कर दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 9 मई 2026 को उपनिरीक्षक रामानुज सिंह यादव अपने हमराहियों के साथ कतरारी चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति एवं वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर खास ने सूचना दी कि कतरारी नहर पुलिया के पास एक व्यक्ति प्लास्टिक की बोरी में देसी शराब रखकर बेच रहा है। पुलिस टीम आबकारी विभाग दो हेड कांस्टेबल को साथ लेकर कतरारी नहर पुलिया पहुंची। पुलिस को देखते ही मुखबिर ने दूर से इशारा कर संदिग्ध व्यक्ति की पहचान कराई। पुलिस जब पुलिया के पास पहुंची तो एक व्यक्ति झाड़ी में प्लास्टिक की बोरी रखकर शराब बेचता मिला। तलाशी लेने पर बोरी से 23 टेट्रा पैक बंटी बबली देशी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मानिक निवासी मोहनापुर थाना श्यामदेउरवा जनपद महराजगंज बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed