{"_id":"6af381e6a6192481a1041a3f","slug":"male-and-female-devotees-from-the-sikh-community-participated-with-enthusiasm-maharajganj-news-c-206-1-mhg1032-188909-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: गुरु नानकदेव के प्रकाशोत्सव पर निकाली प्रभात फेरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: गुरु नानकदेव के प्रकाशोत्सव पर निकाली प्रभात फेरी
विज्ञापन
नौतनवा। सिख पंथ के प्रथम गुरु गुरु नानक देव के प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार से कस्बे में प्रभात फेरी की शुरुआत हुई। इसमें सिख समुदाय के महिला और पुरुष श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गुरुबाणी के पाठ, वाहेगुरु के जाप और सबद-कीर्तन से नगर का माहौल भक्तिमय हो गया।
नगर स्थित गुरुद्वारा साहिब से निकली प्रभात फेरी हनुमान चौक, स्टेशन चौराहा, घंटाघर चौक, अस्पताल तिराहा और जायसवाल मोहल्ला होते हुए वापस गुरुद्वारा पहुंचकर संपन्न हुई।
सिख समुदाय के अध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व से पहले नगर के अलग-अलग मार्गों पर प्रभात फेरी निकालने की परंपरा है। इसके माध्यम से संगत गुरु की वाणी और उनके संदेशों का गुणगान करती है। उन्होंने बताया कि 19 नवंबर तक प्रतिदिन सुबह प्रभात फेरी निकाली जाएगी। 20 नवंबर को सुबह 11 बजे गुरुद्वारे से खालसा मार्च और 22 नवंबर को भव्य नगर कीर्तन यात्रा निकाली जाएगी। वहीं, 23 नवंबर को बाईपास स्थित धन-धन बाबा दीप सिंह गुरुद्वारा और 24 नवंबर को कस्बे के गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में गुरुबाणी पाठ, कथा और कीर्तन का आयोजन होगा।
विज्ञापन
इस दौरान पूर्व अध्यक्ष परमजीत सिंह बॉबी, अमरिंदर सिंह, तजिंदर पाल सिंह, सोनू गांधी, इंद्रपाल सिंह, ईश्वरपीत सिंह, चरनप्रीत सिंह, करमजीत सिंह, अनमोल सिंह आदि मौजूद रहे।