फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Make aware about corona vaccination

कोरोना टीकाकरण को लेकर करें जागरूक

Fri, 18 Dec 2020 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Make aware about corona vaccination
कोरोना टीकाकरण को लेकर करें जागरूक
विज्ञापन

- मास्टर ट्रेनरों के कार्यशाला का सीएमओ ने किया शुभारंभ, जिले स्तर के प्रशिक्षकों ने रखे अपने विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। कोरोना से बचाव को लेकर किए जाने वाले टीकाकरण को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों एवं ब्लॉक स्तर पर तैनात कर्मियों को जानकारी रखना अत्यंत आवश्यक है। ब्लॉक स्तर से कार्यशाला में शामिल होने आए मास्टर ट्रेनर टीकाकरण को लेकर बनाई जाने वाली कार्ययोजना को बेहतर ढंग से समझें तथा उसे संबंधित ब्लॉक में तैनात अन्य कर्मियों से साझा करते हुए टीकाकरण कार्यक्रम को सफल बनाने में सहभागी बनें।

ये बातें सीएमओ डॉ. एके श्रीवास्तव ने शुक्रवार को मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित कोविड वैक्सीनेसन संबंधी कार्यशाला का शुभारंभ करते हुए कही। उन्होंने कहा कि सभी स्वास्थ्य कर्मी इसे लेकर गंभीरता दिखाएं। जिला कार्यक्रम अधिकारी शैलेंद्र राय व जिला कार्यक्रम प्रबंधक नीरज कुमार ने भी वैक्सीनेसन में ध्यान रखने वाली बातों को लेकर मास्टर ट्रेनरों को जागरूक किया। विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. विकास ने कहा कि टीकाकरण करने से पूर्व उसके पूरे माड्यूल को समझना अत्यंत आवश्यक है। यूनिसेफ के संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि टीकाकरण कार्यक्रम में कोल्ड चेन के प्रबंधन को लेकर जिम्मेदारों को विशेष सतर्कता दिखानी होगी। थोड़ी चूक भी सभी पर भारी पड़ सकती है। इस दौरान कोविड-19 के नोडल अधिकारी डॉ. आई एं अंसारी, सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी, खंड कार्यक्रम प्रबंधक, बीसीपीएम व डाटा इंट्री ऑपरेटर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed