फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   make arrangements to deal with the strike

बिजली कर्मियों की हड़ताल से निपटने के लिए बनाएं प्रभावी व्यवस्था

Sun, 04 Oct 2020 11:58 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
make arrangements to deal with the strike
बिजली कर्मियों की हड़ताल से निपटने के लिए बनाएं प्रभावी व्यवस्था
विज्ञापन

महराजगंज। निजीकरण के विरोध में विद्युत विभाग के कर्मचारियों की ओर से सोमवार से हड़ताल की जाने को देखते हुए प्रशासनिक व विद्युत विभाग के जिम्मेदार अभी से अपनी प्रभावी व्यवस्था कर लें। यह सुनिश्चित कराएं कि हड़ताल की वजह से कहीं भी विद्युत व्यवस्था में किसी प्रकार को कोई व्यवधान उत्पन्न न हो।
ये निर्देश प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी ने रविवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिम्मेदारों को दिए। उन्होंने कहा कि विद्युत केंद्र व उपकेंद्र से विद्युत व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित किया जाए। कंट्रोल रूम की स्थापना करते हुए प्राप्त होने वाली सूचनाओं का त्वरित निस्तारण भी किया जाए। सुरक्षा के लिए विद्युत उपकेंद्रों पर पुलिस की तैनाती की जाए तथा व्यवस्था के संचालन के लिए आउट सोर्सिंग, संविदा, इलेक्ट्रानिक से आईटीआई करने वाले विद्यार्थियों व सेवानिवृत्त कर्मियों का सहयोग प्राप्त किया जाए।
विज्ञापन

वीडियो कांफ्रेंसिंग में डीएम डॉ. उज्ज्वल कुमार, एसपी प्रदीप गुप्ता, एडीएम कुंजबिहारी अग्रवाल, एएसपी निवेश कटियार, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट साईं तेजा सीलम, एसडीएम राजेश जायसवाल, रामसजीवन वर्मा, प्रमोद कुमार, अपर एसडीएम अविनाश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर विद्युत कर्मचारी संघर्ष समिति के आह्वान के बाद सभी कर्मी अपने विरोध कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर तैयारियों में जुटे हैं। संगठन के जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ने कहा कि विरोध के बाद भी सरकार की ओर से अपनी हठधर्मिता नहीं छोड़ी जा रही है। कर्मी किसी भी दशा में सरकार की मनमानी को बर्दाश्त नहीं करेंगे। संयोजक उपेंद्रनाथ चौरसिया ने कहा कि विद्युत कर्मी निजीकरण को किसी भी दशा में स्वीकार नहीं करेंगे तथा जरूरत पड़ी तो अपने आंदोलन को और भी तेज करते हुए आर-पार की लड़ाई लड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed