{"_id":"64330e3e88275ae959006157","slug":"majistrate-appointed-for-nikay-election-maharajganj-news-c-7-1-118626-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: निकाय चुनाव के लिए 13 जोनल व 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: निकाय चुनाव के लिए 13 जोनल व 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात
Mon, 10 Apr 2023 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Mon, 10 Apr 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
जिला प्रशासन की ओर से चुनाव को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए की गई तैनाती
संवाद न्यूज एजेंसी
महराजगंज। जिला प्रशासन की ओर से निकाय चुनाव को बेहतर ढंग से संपन्न कराने के लिए कुल 13 जोनल व 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती कर दी गई है। वे अपने निकाय से संबंधित निर्वाचन संबंधी कार्यों पर नजर रखेंगे।
नगर पालिका परिषद महराजगंज में उप जिलाधिकारी सदर व सहायक महानिरीक्षक निबंधन एवं पालिका नौतनवां में उप जिलाधिकारी नौतनवां व उपायुक्त व्यापार कर को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत सोनौली में अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड द्वितीय, परतावल में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी, पनियरा में अधिशासी अभियंता जल निगम, घुघली में जिला विद्यालय निरीक्षक, निचलौल मेंं उप जिलाधिकारी निचलौल, आनंदनगर में उप जिलाधिकारी फरेंदा व अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, बृजमनगंज में अतिरिक्त मजिस्ट्रेट व चौक में जिला विकास अधिकारी को जोनल मजिस्ट्रेट बनाया गया है।
इन्हें बनाया गया है सेक्टर मजिस्ट्रेट
पालिका महराजगंज व नौतनवां मेें पांच-पांच लोगों को सेक्टर मजिस्ट्रेट बनाया गया है। नगर पंचायत आनंदनगर में तीन सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं नगर पंचायत सोनौली, परतावल, पनियरा, घुघली, निचलौल, बृजमनगंज व चौक में दो-दो सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
कोट
निकाय चुनाव की तैयारियों के क्रम में जिले के सभी 10 निकायों में 13 जोनल व 27 सहायक जोनल की तैनाती कर दी गई है।
-सत्येंद्र कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी