{"_id":"68794a07c3438d6d260d281a","slug":"mahrajganj-news-the-market-smells-of-kapuri-and-chaunsa-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-154818-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: कपूरी और चौसा की सुगंध से महका बाजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: कपूरी और चौसा की सुगंध से महका बाजार
Fri, 18 Jul 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। फलों का बाजार लोकल के कपूरी और चौसा की सुगंध से महक रहा है। बिक्री में सेब और अनार के दाम आसमान छूने से लोग इससे किनारा कर अब फलों के राजा आम का स्वाद लेने में लगे हैं। वहीं जामुन और अमरूद की खपत भी बढ़ गई है। केला और पपीते की बिक्री पर मौसम का कोई असर नहीं दिख रहा।
फलों के राजा आम की बादशाहत फलों के बाजार में दिख रही है। सफेदा के साथ बिहार के दलमा की विशेष मांग है। इन दोनों की कीमत 40 रुपये किलो है। लेकिन अधिक बिक्री वाली श्रेणी में लोकल के कपूरी और चौसा का बाजार गर्म है जो स्वाद के शौकीनों की पहली पसंद बना है।
फल कारोबारी राहुल जायसवाल ने बताया कि लोकल का कपूरी और चौसा दोनों आम की कीमत 100 रुपये किलो है। जनपद के लोग इनके स्वाद से परिचित हैं, जिसके कारण इनकी बिक्री अधिक हो रही है और यह अभी महंगे हैं।
विज्ञापन
सस्ती लोकल प्रजाति लंगड़ा, लालबाग और दशहरी है। फलों की बिक्री के मामले में जामुन और अमरूद है, जिनकी बिक्री 140 रुपये की दर से हो रही। यह दोनों फल मध्यप्रदेश से मंगाए जा रहे हैं।
बताया कि इस समय फलों की छोटी से छोटी दुकान पर आठ से 10 रुपये तक आम बिक रहे हैं। कारोबारी नौशाद ने बताया कि इस समय सेब और अनार दोनों का रेट 240 रुपये किलो है, लेकिन इस समय यह बहुत कम बिक रहे। आम के मुकाबले इस समय कोई अन्य फल नहीं बिक रहे।
वहीं पपीता और केला की बिक्री पहले की तरह बनी हुई है। पपीता 60 रुपये प्रति किलो और केला 60 रुपये प्रति दर्जन के हिसाब से फुटकर बाजार में बिक रहा है।