{"_id":"68794a358ddffc5d350083e8","slug":"mahrajganj-news-show-cause-notice-to-ado-secretary-suspended-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-154863-2025-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: एडीओ को कारण बताओ नोटिस सचिव निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: एडीओ को कारण बताओ नोटिस सचिव निलंबित
Fri, 18 Jul 2025 12:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 18 Jul 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक, सहकारिता सुनील कुमार गुप्ता ने खाद वितरण में लापरवाही बरतने पर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने विकास खंड नौतनवा के सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) धर्मेंद्र कुमार निषाद को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। साथ ही उनका जुलाई माह के वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
इसके अलावा, बी-पैक्स लिमिटेड, मंगलापुर के प्रभारी सचिव मनोज कुमार गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है।
सहायक आयुक्त सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि धर्मेंद्र कुमार निषाद को बी-पैक्स लिमिटेड तरैनी और मंगलापुर में यूरिया खाद वितरण सुनिश्चित करने के लिए बृहस्पतिवार को सुबह 10:00 बजे उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन सुबह 10:30 बजे उनकी सहायक आयुक्त से फोन पर बात हुई। इसमें उन्होंने बताया कि वे लक्ष्मीपुर तक पहुंच चुके हैं, लेकिन इसके बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया। इसे सहायक आयुक्त ने लापरवाही और शासकीय कार्यों के प्रति उदासीनता माना है।