{"_id":"65ea18810f1696cebe03d537","slug":"mahashivratri-today-devotees-will-perform-jalabhishek-to-lord-shiva-maharajganj-news-c-206-1-sgkp1021-117304-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharajganj News: महाशिवरात्रि आज, भगवान शिव को जलाभिषेक करेंगे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Maharajganj News: महाशिवरात्रि आज, भगवान शिव को जलाभिषेक करेंगे श्रद्धालु
Fri, 08 Mar 2024 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:11 AM IST
विज्ञापन
महराजगंज। शुक्रवार को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। पर्व को लेकर मंदिरों व शिवालयों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सुबह से ही श्रद्धालु भगवान शिव को जलाभिषेक करेंगे। इटहिया शिव मंदिर समेत कटहरा प्राचीन शिव मंदिर पर मेले का आयोजन होगा। इसके अलावा जिले के हरखोड़ा, बडहरामीर, घिउहा शिव मंदिर पर श्रद्धालु पूजा करेंगे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
पंचमुखी शिव मंदिर इटहियांं में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियां पूरी हो गई हैं। ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध पंचमुखी शिव मंदिर ईटहिया में शिवरात्रि पर्व पर लगने वाले मेले को लेकर मंदिर के प्रांगण में सफाई के साथ ही दुकानें लग चुकी हैं। मंदिर समिति के सह पुजारी मुन्ना गिरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंदिर परिसर में स्थित पंचमुखी शिव मंदिर, हनुमान मंदिर, राम जानकी मंदिर, पार्वती मंदिर, दुर्गा मंदिर की साफ सफाई की गई।
शिव मंदिर के पश्चिम श्रद्धालुओंं के मनोरंजन के लिए मेला परिसर में झूला, ब्रेक डांस, ड्रेगन आदि लगा है। ठूठीबारी कोतवाली प्रभारी नीरज राय के अनुसार, भीड़ को नियंत्रण करने के लिए मंदिर आने वाले प्रमुख 10 मार्गों पर बैरियर लगाया गया है। मेले की निगरानी के लिए 24 सीसीटीवी कैमरे मंंदिर परिसर में लगे हैं। सुरक्षा में चार थानों के प्रभारी, 15 सब इंस्पेक्टर, 15 महिला कांस्टेबल, 15 कांस्टेबल तैनात हैं।
विज्ञापन
आचार्य कृष्ण मोहन तिवारी ने बताया कि हर महीने में कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि के रूप में मनाया जाता है, लेकिन महाशिवरात्रि साल में सिर्फ एक बार आता है, जो फाल्गुन महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को होता है। बताया कि इस दिन कई अद्भूत व शुभ संयोग बन रहे हैं।