फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj's artist dies due to electrocution

Maharajganj News: करंट की चपेट में आए महराजगंज के कलाकार की मौत

Tue, 11 Jul 2023 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Maharajganj's artist dies due to electrocution
- खिरिकिया गांव में रामलीला मंचन के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन

- भोलेनाथ के प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर हो रहा था रामलीला
संवाद न्यूज एजेंसी
पडरौना। रामलीला मंचन के दौरान एक कलाकार की करंट की चपेट में आने से रविवार की रात को मौत हो गई। घटना के बाद रामलीला देखने आए गांव वालों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सदर कोतवाली क्षेत्र के अमवा जंगल खिरिकिया शिव मंदिर पर श्रावण महीने के पावन पर्व पर तीन दिनों से रामलीला का मंचन हो रहा था। रात को करीब एक बजे रामलीला में सीता का पात्र निभाने वाला महराजगंज जिले के फरेंदा थाना क्षेत्र के रामनगर वनसपटी गांव निवासी शिवनारायण गौतम (55) करंट की चपेट में आ गया। मंच के पीछे लघुशंका करने के दौरान जमीन पर पड़े तार की चपेट में आने से यह हादसा हुआ।
विज्ञापन

हादसे के बाद कलाकारों में मायूसी छा गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पोस्टमार्टम हाउस पर कलाकार का भाई रोहित और रिश्तेदार पहुंचे और दहाड़े मारकर रोने लगे। इस घटना से अमवा जंंगल खिरिकिया गांव में शिव मंदिर पर सन्नाटा छा गया है। सोमवार को रामलीला का मंचन भी नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत सदर कोतवाल राज प्रकाश सिंह ने बताया कि रामलीला अभी चल रहा था। लघुशंका करने मंच के पीछे कलाकार गया था। इस दौरान करंट की चपेट में आकर दम तोड़ दिया।

इनसेट
तीन दिन पूर्व घर से आया था शिवनारायण
रामलीला के मालिक विद्यासागर तिवारी ने बताया कि दो दशक सेे कलाकार शिवनारायण जुड़े थे। इतने उम्दा कलाकार थे, कि किसी भी पात्र का रोल निभाने में थोड़ा हिचकते नहीं थे। कलाकार के छोटे भाई रोहित ने बताया कि इनके चार बेटे हैं, दो बैंगलूरु में फर्नीचर का काम करते हैं और दो लखनऊ में पढ़ते हैं। घर के लोगों के मना करने के बाद भी वे मंचन करने के लिए चले जाते थे, तीन दिन पूर्व घर से आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed