फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj won 42 medals including 19 gold.

Maharajganj News: महराजगंज ने जीते 19 स्वर्ण समेत 42 पदक

Wed, 06 Dec 2023 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Wed, 06 Dec 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
Maharajganj won 42 medals including 19 gold.
कबड्डी में दमखम दिखाती छात्राएं।
महराजगंज। छत्रपति शाहूजी महराज स्टेडियम में खेली जा रही तीन दिवसीय मंडलीय बेसिक बाल क्रीड़ा स्पर्धा के दूसरे दिन मंगलवार को महराजगंज के खिलाड़ियों ने 19 स्वर्ण समेत 42 पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। 19 स्वर्ण समेत 39 पदक जीत गोरखपुर ने दूसरा, 16 स्वर्ण समेत 39 पदक जीत देवरिया ने तीसरा एवं 15 स्वर्ण समेत 29 पदक जीत कुशीनगर ने चौथा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

दूसरे दिन खेले गए मुकाबले में प्राथमिक बालक वर्ग कबड्डी में महराजगंज ने पहला व कुशीनगर ने दूसरा एवं बालिका वर्ग में महराजगंज ने पहला व देवरिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक बालक खो-खो में गोरखपुर ने पहला व कुशीनगर ने दूसरा व बालिका वर्ग में गोरखपुर ने पहला व देवरिया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। पीटी में महराजगंज ने पहला व कुशीनगर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वाॅलीबॉल बालक में कुशीनगर ने पहला व देवरिया ने दूसरा एवं बालिका वर्ग में देवरिया ने पहला व गोरखपुर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। बालक व बालिका वर्ग बैडमिंटन के युगल मुकाबले में महराजगंज की टीम विजेता बनी। टेबल टेनिस के एकल व युगल के फाइनल मुकाबले में गोरखपुर के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा को दिखाने का कार्य किया। दूसरे दिन खंड शिक्षा अधिकारी के रूप में विनशील मिश्रा, आनंद मिश्रा, प्रदीप शर्मा व सुधीर कुमार की देखरेख में खेलकूद कराया गया। संचालन अरविंद जायसवाल व पंकज मौर्या ने किया। इस दौरान जिले के अन्य खंड शिक्षा अधिकारी, व्यायाम शिक्षक अनिरुद्ध निराला, बैजनाथ सिंह, टीएन गोपाल, बलराम निगम, अखिलेश पाठक, नर्वदाचंद, आशीष सिंह, अमरेंद्र सिंह, मनोज वर्मा, परोमिता विश्वास, संध्या मिश्रा, मंजू वर्मा, किरन त्रिपाठी समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज होगा स्पर्धा का समापन : तीन दिवसीय मंडलीय स्पर्धा का समापन व पुरस्कार वितरण बुधवार को दोपहर तीन बजे होगा। इसमें ओवरआल चैम्पियन के साथ ही व्यक्तिगत स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article