फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj ready to host the festival

Maharajganj News: महोत्सव की मेहमाननवाजी के लिए महराजगंज तैयार

Sat, 28 Sep 2024 02:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Sat, 28 Sep 2024 02:48 AM IST
विज्ञापन
Maharajganj ready to host the festival
पीजी कालेज के ग्राउंड पर आयोजित होने वाले महाराजगंज महोत्सव को लेकर लगाया जा रहा टेंट।
महराजगंज। जनपद के स्थापना दिवस पर आयोजित होने वाले महराजगंज महोत्सव के आयोजन की तैयारी अंतिम दौर में है। प्रशासनिक अमला युद्ध स्तर पर हर इंतजाम पुख्ता कर रहा है, जिससे महोत्सव में कोई कमी न रह जाए। महोत्सव में आने वाले मेहमानों के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं, जिससे उन्हें यहां कुछ अलग अनुभूति हो सके।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुनय झा और एडीएम डाॅ. पंकज वर्मा ने महोत्सव के संदर्भ में पत्रकार वार्ता कर तैयारियों की रुपरेखा साझा की। जिलाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को विशेष तौर पर आमंत्रण भेजा गया है। इसके अलावा विभिन्न जनपदों के डीएम, एसपी व मंडलायुक्त निमंत्रित हैं। जनपद के प्रभारी मंत्री सभी जनप्रतिनिधियों के अलावा आसपास जनपदों के जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम की महत्ता बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

विभिन्न जिम्मेदारियों के लिए समिति बनाकर नोडल अधिकारी चयनित किए जा रहे हैं। महोत्सव में ट्रैफिक व्यवस्था व रूट डायवर्जन की व्यवस्था के लिए एसडीएम सदर रमेश कुमार व सीओ सदर आभा सिंह को नोडल बनाया गया है। आयोजन का सीधा प्रसारण यूट्यूब चैनल पर दिखाया जाएगा। साथ ही शहर के विभिन्न स्थानों पर स्क्रीन के जरिए भी प्रसारण दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार कलाकारों में मोनाली ठाकुर, बी प्राक, मनोज तिवारी मृदुल व अक्षरा सिंह के नाम फाइनल किए जा चुके हैं। यह विभिन्न तिथियों को कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। महोत्सव में आठ हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। 2000 कुर्सियां अतिथियों के लिए, 4000 कुर्सियां अन्य के लिए तथा 2000 कुर्सियां अतिरिक्त लगाई जाएंगी। सुरक्षा के व्यापक प्रबंध रहेंगे व ड्रोन कैमरे से महोत्सव की निगरानी होगी।
आकस्मिक सहायता देने के लिए चिकित्सकों का दल तैनात रहेगा। कार्यक्रम का शुभारंभ अभिनेता व गोरखपुर के सांसद रवि किशन शुक्ला व जिले के प्रभारी मंत्री करेंगे। सुरक्षा के मद्देनजर अस्थाई पुलिस चौकी भी सक्रिय रखी जाएगी। राजस्थान, झारखंड व बिहार से शिल्पकार महोत्सव में आ रहे हैं। मैराथन में सभी सरकारी व गैर-सरकारी कर्मी शामिल होंगे। पहली तारीख को मैराथन जीएसवीएस से पुलिस लाइन तक होगा। फूड जोन में लोकल व बाहरी व्यंजन के स्टाल लगाए जाएंगे।

पुस्तक प्रदर्शनी में होंगी स्कूल की भी किताब
महोत्सव में पुस्तक प्रदर्शनी में 15 प्रकाशन समूह की किताबें छूट के साथ उपलब्ध कराई जाएंगी। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार शर्मा ने बताया कि पुस्तक प्रदर्शनी में स्कूल पाठ्यक्रम की पुस्तकें भी रहेंगी। यह तैयारी है कि जिन स्कूलों में लाइब्रेरी की स्वीकृति है वह किताबों की खरीद यहीं से पूर्ण करें। क्रिकेट, कुश्ती, रंगोली, विज्ञान माडल प्रदशनी, क्विज, सांस्कृतिक कार्यक्रम विभिन्न स्कूल के बच्चे करेंगे।

हरिशंकर परसाई का नाटक देगा संदेश
व्यंगकार हरिशंकर परसाई का लिखित नाटक भोला नाम का जीव की प्रस्तुति शिक्षा, स्वास्थ्य व बैंककर्मी करेंगे। इस नाटक से तकनीकी के सार्थक प्रयोग की शिक्षा दी जाएगी। मोबाइल पर गेम सट्टेबाजी के प्रति जागरूक किया जाएगा। नाटक का निर्देशन शिक्षक पंकज मौर्या करेंगे। देवेश पांडेय, राकेश सिंह, अविनाश मिश्र, प्रिंस शुक्ला, शिरोमणि दुबे, आलोक प्रजापति, कैलाश, आशीष व सात्विक विभिन्न किरदार निभाएंगे।



मिलेट्स व्यंजन बनेंगे फूड जोन की पहचान
महोत्सव में मिलेट्स से बने व्यंजन फूड जोन की पहचान में इजाफा करेंगे। उप कृषि निदेशक वीरेंद्र कुमार ने बताया कि मिलेट्स से विभिन्न तरह के पकवान तैयार करने के लिए बाहर से कुक बुलाए जा रहे हैं। मिलेट्स स्टाल पर हर तरह के व्यंजन मोटे अनाज से तैयार किए हुए रहेंगे। मोटे अनाज से क्या-क्या तैयार हो सकता है इसे जानकर व चखकर लोग आश्चर्य चकित रह जाएंगे। महोत्सव में तीनों दिन कम दर पर मिलेट्स के व्यंजन उपलब्ध रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed