फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj prisoner death serving life sentence in hospital milk adulteration case

Maharajganj News: अस्पताल में उम्र कैद की सजा काट रहे कैदी की मौत, दूध मिलावट मामले में थे जेल में बंद

Sat, 23 Sep 2023 04:16 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज
अमर उजाला नेटवर्क, महाराजगंज Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 23 Sep 2023 04:16 PM IST
सार

खजुरिया गांव के रहने वाले रामसजन की जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की तबीयत खराब होने से मौत हो गई। रामसजन दूध मिलावट के मामले में जेल में बंद हुए थे। बताया जा रहा है कि कैदी सांस लेने में दिक्कत और बुखार से पीड़ित थे। 

विज्ञापन
Maharajganj prisoner death serving life sentence in hospital milk adulteration case
अस्पताल में कैदी का मौत के बाद रोता परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चौक बाजार थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव के रहने वाले रामसजन की मौत बीमारी से हो गई। वर्ष 1999 में दूध में मिलावट के मामले में दोषी पाए जाने पर जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। उसे सांस लेने में परेशानी और बुखार होने की बात कही गई। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खजुरिया निवासी रामसजन 55 को दूध में मिलावट के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। करीब एक महीने से उसकी तबियत खराब थी। सांस लेने में दिक्कत और बुखार हुआ था। जेल प्रशासन शनिवार को जिला अस्पताल में रामसजन को भर्ती कराया था। 
विज्ञापन


डॉक्टर ने इलाज कर के मेडिकल कालेज रेफर करने के लिए कहा, मेडिकल कॉलेज ले जाने में देरी हुई। इस बीच उसकी हालत बिगड़ी और मौत हो गई। रामसजनन के दो बेटे हैं।  सबसे बड़े बेटे सतेंद्र 25 शादी हो गई है। छोटा बेटा बबलू 19 साल का है। रामसजन की पत्नी  संतोला का रोरो कर बुरा हाल हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक के बेटे सत्येंद्र ने बताया कि पिता रामसजन ने कहा कि हमें दिक्कत हो रही है। मेडिकल कॉलेज लेकर चलो, लेकिन जेल प्रशासन ने कहा कि जेल से कागज आने के बाद ही लेकर जा पाएंगे तब तक दो घंटे बीत गए और मौत हो गई। जेलअधीक्षक प्रभात सिंह ने बताया कि बीमार बंदी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed