{"_id":"6a0c427a824999925805b677","slug":"maharajganj-police-solves-malhni-phulwaria-loot-case-4-arrested-jewellery-worth-2-5-lakh-recovered-2026-05-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मल्हनी लूटकांड का पर्दाफाश: महराजगंज पुलिस ने पकड़े मल्हनी लूटकांड के 4 बदमाश, 2.50 लाख का माल बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मल्हनी लूटकांड का पर्दाफाश: महराजगंज पुलिस ने पकड़े मल्हनी लूटकांड के 4 बदमाश, 2.50 लाख का माल बरामद
Tue, 19 May 2026 04:29 PM IST
Rohit Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज
Published by: Rohit Singh
Updated Tue, 19 May 2026 04:29 PM IST
सार
एएसपी सिद्धार्थ ने बताया की इस लूट की मुख्य साजिशकर्ता सनोज वर्मा था। इसके साथ समीर अहमद, राजन उर्फ भोलू मौर्या और मुकेश कुमार ने प्लान बनाया। घटना से दो दिन पहले और एक दिन पहले दो-दो बाल अपचारियों ने दुकानदार रंजीत सोनी की रेकी की। उन्होंने दुकान खुलने, बंद होने और आने-जाने के समय की पूरी जानकारी सनोज वर्मा, समीर, राजन और मुकेश को दी। घटना के दिन भी बाल अपचारियों ने सुबह और शाम रेकी की।
विज्ञापन
खुलासा करती पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
पुरन्दरपुर पुलिस, स्वाट, एसओजी और सर्विलांस टीम की संयुक्त कार्रवाई में मल्हनी फुलवरिया लूट कांड का मंगलवार को पुलिस कार्यालय में पर्दाफाश किया गया। पुलिस ने 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि 3 बाल अपचारियों को पुलिस संरक्षण में ले लिया गया। लूट की ज्वेलरी, लूटी गई मोटरसाइकिल समेत कुल 4 मोटरसाइकिलें और अन्य सामान बरामद किया गया।
कुल बरामदगी की अनुमानित कीमत करीब 2.50 लाख रुपये है। 14 मई को थाना पुरन्दरपुर क्षेत्र के मल्हनी फुलवरिया के पास बदमाशों ने अपाचे मोटरसाइकिल चला रहे व्यक्ति रंजीत सोनी पर हमला कर उसकी बाइक और ज्वेलरी लूट ली थी। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया और टीम गठित की गई। एएसपी सिद्धार्थ ने बताया की इस लूट की मुख्य साजिशकर्ता सनोज वर्मा था।

इसके साथ समीर अहमद, राजन उर्फ भोलू मौर्या और मुकेश कुमार ने प्लान बनाया। घटना से दो दिन पहले और एक दिन पहले दो-दो बाल अपचारियों ने दुकानदार रंजीत सोनी की रेकी की। उन्होंने दुकान खुलने, बंद होने और आने-जाने के समय की पूरी जानकारी सनोज वर्मा, समीर, राजन और मुकेश को दी।
घटना के दिन भी बाल अपचारियों ने सुबह और शाम रेकी की। घटना वाले दिन अभियुक्तों ने भगवानपुर-मल्हनी फुलवरिया मोड़ पर रंजीत सोनी पर अंग्रेजी शराब की बोतल से हमला कर बाइक व ज्वेलरी छीन ली। लूटी गई ज्वेलरी की पहचान छिपाने के लिए सनोज वर्मा ने उसे गला दिया। बाद में सभी ने तय किया कि मामला शांत होने पर माल का बंटवारा किया जाएगा।

19 मई की रात करीब 1 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने मधुकपुर महदेवा स्थित पुराने पंचायत भवन के पास घेराबंदी कर 4 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया और 3 बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया। उनके कब्जे से 799 ग्राम चांदी, 1.3 ग्राम सोना, लूटी गई टीवीएस अपाचे सहित कुल 4 मोटरसाइकिलें, कटर और इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान
सनोज वर्मा (20 वर्ष), ग्राम इलाहाबास, थाना कोल्हुई , समीर अहमद (21 वर्ष), ग्राम दुबौलिया, थाना बृजमनगंज , राजन उर्फ भोलू मौर्या (18 वर्ष), ग्राम मैनहवा, थाना कोल्हुई ,मुकेश कुमार (19 वर्ष), ग्राम मटियहनवा, थाना बृजमनगंज के रुप में किया गया है।वही समीर अहमद के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हैं।