फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   Maharajganj police ranks third in the state in mobile recovery

Maharajganj News: मोबाइल रिकवरी में महराजगंज पुलिस प्रदेश में तीसरे स्थान पर

Wed, 26 Aug 2026 01:54 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 01:54 AM IST
विज्ञापन
Maharajganj police ranks third in the state in mobile recovery
महराजगंज। गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी में महराजगंज पुलिस ने प्रदेश में तीसरा स्थान हासिल किया है। पुलिस तकनीकी सेवाएं मुख्यालय की जुलाई माह की डेटा रिपोर्ट में जिले को 75.21 का फाइनल स्कोर मिला है। वहीं गोरखपुर रेंज और जोन स्तर पर महराजगंज पुलिस पहले स्थान पर रही है।
विज्ञापन



दूरसंचार विभाग की ओर से निर्धारित नए रैंकिंग पैटर्न के आधार पर जुलाई में हुई समीक्षा में महराजगंज पुलिस प्रदेश के टॉप-5 जिलों में शामिल हुई। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में सर्विलांस सेल और थानों की सीईआईआर टीम ने तकनीकी संसाधनों की मदद से गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन की तलाश की। जुलाई में ट्रेस किए गए मोबाइलों में 88.54 प्रतिशत की रिकवरी एक्यूरेसी हासिल की गई।
विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, पिछले पांच माह में जिले में 518 गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित बाजार कीमत करीब 1.51 करोड़ रुपये है। पुलिस ने बरामद सभी मोबाइल उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए आईएमईआई आधारित ट्रैकिंग, तकनीकी विश्लेषण और सीईआईआर पोर्टल की मदद ली गई। मोबाइल चोरी या गुम होने की सूचना मिलने के बाद सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से उसके आईएमईआई नंबर को ट्रैक किया जाता है। अलग-अलग नेटवर्क पर मोबाइल सक्रिय होने की जानकारी मिलने पर सर्विलांस टीम उसकी लोकेशन और इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति तक पहुंचने का प्रयास करती है।






पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि मोबाइल रिकवरी के मामले में जनपद पुलिस को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। इसका श्रेय सर्विलांस सेल और जिले के सभी थानों की सीईआईआर टीम को जाता है। तकनीकी संसाधनों का प्रभावी इस्तेमाल कर गुम और चोरी हुए मोबाइलों की बरामदगी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed