फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Maharajganj News ›   maharajganj news

Maharajganj News: सबयां में आठ दिन से बिजली गुल, युवाओं ने दिया धरना

Fri, 07 Jun 2024 09:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, महाराजगंज Updated Fri, 07 Jun 2024 09:06 PM IST
विज्ञापन
maharajganj news
सिसवा बाजार। कस्बे के सरदार पटेल नगर वार्ड सबयां उत्तर टोला में आठ दिन पूर्व आई आंधी-बारिश से बिजली के पोल गिर गए थे। इससे सबयां की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। युवा विद्युत उपखंड केंद्र पर धरने पर बैठ गए। इसके बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन

सरदार पटेल नगर के सभासद अभिमन्यु चौरसिया के अगुआई में रामसमुझ वर्मा, महेंद्र चौरसिया, राजेश चौहान, प्रमोद चौधरी, मोहन गुप्ता, विशाल सहित अन्य युवाओं ने बृहस्पतिवार की देर रात विद्युत उपखंड केंद्र पर धरने पर बैठ गए। उनका कहना रहा कि आठ दिन पूर्व आई आंधी में वार्ड में स्थित बिजली के खंभे गिर गए थे। जिसके वजह से इस भीषण गर्मी में बिजली नहीं मिल रहीं थी। इससे आहत वार्ड के युवाओं ने उपखंड केंद्र पर रात में 11 बजे धरने पर बैठ गए। सूचना पाकर मौके पर थाने की पुलिस भी तैनात हो गई।
विज्ञापन

उपखंड अधिकारी आशुतोष त्रिपाठी से दूरभाष पर संपर्क कर धरने पर बैठे युवाओं ने वार्ड में बिजली बहाल करने की मांग रखी। उसी दौरान विभागीय कर्मचारी व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुट गए और रात में दो बजे के करीब वार्ड में बिजली मिलने लगी तब जाकर धरना समाप्त हो गया। एसडीओ आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि वार्ड में बिजली का खंभा गिर जाने के कारण आपूर्ति बाधित थी। व्यवस्था को दुरुस्त कर आपूर्ति बहाल कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed