{"_id":"6331f439d7623c600e63487b","slug":"maharajganj-festival-instructions-to-complete-the-preparations-soon-maharajganj-news-gkp4518977138","type":"story","status":"publish","title_hn":"महराजगंज महोत्सव: जिलाधिकारी ने जांची तैयारियां, काम शीघ्र पूरा कराने का दिया निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महराजगंज महोत्सव: जिलाधिकारी ने जांची तैयारियां, काम शीघ्र पूरा कराने का दिया निर्देश
Tue, 27 Sep 2022 10:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 27 Sep 2022 10:24 AM IST
सार
यह निर्देश अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने सोमवार को महोत्सव स्थल पर तैयारियों का जायजा लेते हुए दिया। उन्होंने कहा कि विभागीय जिम्मेदारों को जो जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उन्हें पूरी तत्परता से शीघ्र पूरी करें। बड़ा आयोजन होने के नाते सभी को इसमें सहभागी बनना होगा।
विज्ञापन
महराजगंज समाचार।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
एक से तीन अक्तूबर तक जवाहर लाल नेेहरू स्मारक पीजी कॉलेज में आयोजित होने वाले महराजगंज महोत्सव की तैयारियों को शीघ्र पूरा कराया जाए। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए।
यह निर्देश अपर जिलाधिकारी डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने सोमवार को महोत्सव स्थल पर तैयारियों का जायजा लेते हुए दिया। उन्होंने कहा कि विभागीय जिम्मेदारों को जो जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उन्हें पूरी तत्परता से शीघ्र पूरी करें। बड़ा आयोजन होने के नाते सभी को इसमें सहभागी बनना होगा।
उन्होंने लगाए जाने वाले स्टाल, बैरिकेडिंग आदि के बारे में भी उपस्थित लोगों से जानकारी ली। अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे कार्यक्रम स्थल पर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त रखने की दिशा में पहल करें। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कृष्णगोपाल जायसवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक अशोक कुमार सिंह, जिला आबकारी अधिकारी जितेंद्र पांडेय, अधिशासी अधिकारी आलोक कुमार सिंह, अभिहीत अधिकारी बृजेंद्र शर्मा के साथ ही अन्य लोग मौजूद रहे।